हरियाणा: 9 दिसंबर को भिवानी में जेजेपी मनाएगी स्थापना दिवस

चंडीगढ़। इस बार जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) 9 दिसंबर को अपना चौथा स्थापना दिवस भिवानी जिले में मनाएगी। स्थापना दिवस पर पार्टी द्वारा प्रदेश स्तरीय बड़ी रैली का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही घोषित हो चुके पंचायत और जिला परिषद चुनाव को लेकर जेजेपी ने चुनाव के प्रथम चरण के 9 जिलों में चुनाव प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। जिला परिषद चुनाव पार्टी चुनाव निशान पर लड़ने का निर्णय जिला इकाईयों और वहां नियुक्त किए गए चुनाव प्रभारियों पर छोड़ा गया है। ये निर्णय मंगलवार को दिल्ली में जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला की अध्यक्षता में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में लिए गए।

 Haryana: JJP will celebrate foundation day in Bhiwani on 9th December

जेजेपी ने पंचायत चुनाव को लेकर भिवानी में कैबिनेट मंत्री देवेंद्र बबली और चेयरमैन एवं वरिष्ठ नेता राजदीप फौगाट, पानीपत में राज्य मंत्री अनूप धानक और अशोक शेरवाल, यमुनानगर में सरदार निशान सिंह और मोहसीन चौधरी, पंचकुला में विधायक रामकरण काला और रणधीर चीका, जींद में डॉ. केसी बांगड़ और विधायक जोगीराम सिहाग, नूंह में दिग्विजय सिंह चौटाला और अनंतराम तंवर, महेंद्रगढ़ में चेयरमैन एवं वरिष्ठ नेता राजेंद्र लितानी और रविंद्र सांगवान, झज्जर में धर्मबीर सिहाग और कर्नल सुखविंदर राठी तथा कैथल में बृज शर्मा और डॉ. विरेंद्र सिवाच को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।

ये सभी जिला चुनाव प्रभारी संबंधित जिलाध्यक्ष के साथ मिलकर जिला परिषद चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं की भावना जानेंगे और उसके आधार पर तय करेंगे कि जिला परिषद चुनाव अपने निशान पर लड़ना है या नहीं। जिन जिलों की टीम पार्टी चुनाव निशान पर चुनाव लड़ने का निर्णय लेगी, वे सभी संभावित उम्मीदवारों की सूची पार्टी नेतृत्व को भेजेंगे। यह सभी रिपोर्ट नवनियुक्त प्रभारी दो दिनों में देंगे।

जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने बताया कि 2020 में कोरोना फैलने की वजह से भिवानी में घोषित स्थापना दिवस कार्यक्रम को रद्द किया गया था इसलिए जिला इकाई की मांग पर इस बार भिवानी में ही 9 दिसंबर को बड़ा आयोजन होगा। इस बैठक में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केसी बांगड़, राज्य मंत्री अनूप धानक, विधायक जोगीराम सिहाग एवं रामकरण काला, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला, पूर्व मंत्री हर्ष कुमार के अलावा सभी प्रकोष्ठों के संयोजक, सभी जिलों के अध्यक्ष एवं प्रभारी, सभी महिला जिलाध्यक्ष एवं चुनाव प्रभारी आदि मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+