Haryana में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के हाथ मजबूत करने की तैयारी, महिलाओं को हर बूथ पर तैनात करेगी JJP
हरियाणा की राजनीति में महिलाओं की भूमिका बढ़ाने की कवायद हो रही है। नैना सिंह चौटाला ने जननायक जनता पार्टी (JJP) की महिला कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सखी के रूप में नियुक्त करने की तैयारियां हो रही हैं।
जननायक जनता पार्टी की विधायक नैना सिंह चौटाला ने कहा, जेजेपी प्रदेश के प्रत्येक बूथ पर एक सखी नियुक्त करेगी। उन्होंने कहा, महिलाओं को संगठन में आगे आकर काम करना चाहिए। जेजेपी 'एक बूथ एक सखी' अभियान चला रही है।

नैना चौटाला ने कहा, बूथ सखी जेजेपी की नीतियों के बारे में जागरूकता फैलाएगी। संगठन को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने बुधवार को जींद में जेजेपी महिला प्रकोष्ठ की बैठक में हरियाणा के सभी 22 जिलों की महिला पदाधिकारियों को संबोधित किया।
विधायक नैना चौटाला के अनुसार, हर महिला पदाधिकारी दिन में तीन घंटे भी पार्टी के लिए काम करें और हर महिला दो महिलाओं को जोड़े। उन्होंने कहा, संगठन की मजबूती के बाद दुष्यंत चौटाला को मुख्यमंत्री बनने से कोई रोक नहीं सकेगा। उन्होंने हर महिला कार्यकर्ता से अपने मकानों पर जेजेपी का झंडा लगाने का अभियान चलाने की अपील भी की।
सभी विधानसभा क्षेत्रों के एक-एक गांव में हरी चुनरी चौपाल कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। उन्होंने महिला पदाधिकारियों से तैयारियां शुरू करने को कहा। नैना चौटाला ने कहा, हरी चुनरी चौपाल का यह दूसरा चरण है।
जेजेपी विधायक नैना सिंह चौटाला के अनुसार, सत्ता में शामिल होने के बाद उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश में महिलाओं की ताकत बढ़ाई है। आज पंचायतों में महिलाओं की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत है। महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए पंच, सरपंच, नंबरदार व पार्षद महिलाओं को स्कूटी देकर सम्मानित किया गया।
नैना चौटाला ने कहा कि कहा कि 10 सीटें जीतने वाली जेजेपी के विधायक दुष्यंत चौटाला को उपमुख्यमंत्री बनकर जनता की सेवा का मौका मिला है। अब पार्टी का लक्ष्य वर्ष 2024 में दुष्यंत चौटाला को मुख्यमंत्री बनाने का है।












Click it and Unblock the Notifications