हरियाणा: शहीद भूपेंद्र सिंह चौहान का मान, शदीहों के नाम पर सरकारी स्कूलों का नामकरण
हरियाणा: शहीद भूपेंद्र सिंह चौहान का मान, शदीहों के नाम पर सरकारी स्कूलों का नामकरण
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने प्रदेश के शहीदों का सम्मान करते हुए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों का नामकरण उस गांव के रहने वाले शहीद के नाम पर करने का फैसला किया है। शहीदों का मान बढ़ाते हुए प्रदेश के उपमुख्य़मंत्री दुष्यंत चौटाला सोमवार को गांव बास रानीला में पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान की अध्यक्षता में हुये एक कार्यक्रम में शहीद भूपेंद्र सिंह चौहान की प्रतिमा का अनावरण किया।

कार्यक्रम में शहीद भूपेंद्र चौहान के पिता मलखान सिंह ने उप-मुख्यमंत्री को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये दुष्यंत चौटाला ने कहा कि शहीदों के नाम पर सरकारी स्कूलों का नामकरण की पहल प्रदेश की गठबंधन सरकार ने की है। अब कानून बना दिया है कि गांव के सरकारी स्कूल का नाम उस गांव के शहीद के नाम से रखा जाएगा। देश के लिए शहादत देने वालों को सरकार पूरा मान-सम्मान दे रही है। इस दौरान डिप्टी सीएम ने पंचायत का प्रस्ताव मिलने पर सामुदायिक भवन और पुस्तकालय बनवाने की घोषणा भी की। वहीं, पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान ने कहा कि 4 दिन तक शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचने तक मैं परिवार के साथ डटा रहा। डिप्टी सीएम का आभार व्यक्त करते हुए सतपाल सांगवान ने कहा कि प्रतिमा अनावरण के बारे में जब डिप्टी सीएम से बात की तो उन्होंने इस पुनीत कार्य को करना अपना सौभाग्य बताया।
कार्यक्रम में आवास बोर्ड के चेयरमैन राजदीप फौगाट, पूर्व विधायक शशिरंजन परमार, संजीव मंदौला, लक्ष्मी बलौदा, ऋषिपाल, राजेश फौगाट, बाबूसिंह परमार, पूर्व सरपंच मदन परमार, निर्मल परमार, मनफूल शर्मा, हरिओम और रविंद्र मौजूद थे।
दुष्यंत चौटाला ने मीडिया से बात करते हुये कहा कि सरकारी स्कूलों को बंद नहीं किया, बल्कि जिन स्कूलों में विद्यार्थी कम और स्टाफ ज्यादा थे, उनको साथ लगते स्कूलों में शिफ्ट किया है। जिन सरकारी स्कूलों में 5-10 विद्यार्थी और स्टाफ का रेशो था, उनको समायोजित किया है। उन्होंने कहा कि जो गरीब अभिभावक अपने बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाएंगे, उन स्कूलों को हरियाणा सरकार आर्थिक मदद देगी। इसके लिए सरकार ने योजना तैयार की है।












Click it and Unblock the Notifications