हरियाणा में ड्रैगन फ्रूट, खजूर और मशरूम की खेती की ट्रेनिंग देगी मनोहर लाल सरकार, बनाई जाएगी विशेष टीम
चंडीगढ़, 1 जुलाई। हरियाणा सरकार प्रदेश में विभिन्न प्रकार के फलों के उत्पादन को बढ़ावा देने की योजना पर काम कर रही है। इसके लिए बागवानी विभाग की ओर से एक विशेष टीम का गठन किया जाएगा जो युवाओं को ड्रैगन फ्रूट, खजूर व मशरूम की खेती के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ प्रशिक्षण दिलवाने का काम भी करेगी।

हरियाणा सरकार की ओर से फलों का बाग लगाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है ताकि किसान धान की खेती छोड़ दें। इसके लिए उन्हें 50 प्रतिशत तक सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा। बता दें कि पानी की कमी और लगातार गिरते जल स्तर को देखते हुए हरियाणा सरकार की ओर से राज्य के किसानों को धान की खेती की जगह फलों का बाग लगाने पर सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जा रहा हैं। ऐसे में किसान इस बारिश में अनार का बगीचा लगाकर अच्छी कमाई कर सकते हैं। बता दें कि बारिश का मौसम अनार की बुवाई के लिए उपयुक्त माना जाता है। इसलिए इस बारिश के सीजन में किसान यदि अनार का बाग लगाएं तो कभी अच्छा मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं। इसी के साथ किसान अन्य सब्जियों और फलों की खेती करके भी अच्छा लाभ कमा सकते हैं।
हरियाणा राज्य सरकार राज्य के किसानों को धान की फसल छोडऩे और अन्य फसलों एवं फलों के बाग लगाने पर अनुदान दे रही है। जिसके लिए राज्य सरकार ने किसानों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। हरियाणा सरकार राज्य में किसानों को अनार, बेर, चीकू, लीची, आंवला, आडू, नाशपाती, अमरूद, आम, नींबू वर्गीय फल, अलूचा, अंगूर, पपीता, ड्रैगन फ्रूट इत्यादि फलों के बाग लगाने पर किसानों को सब्सिडी उपलब्ध करा रही है। यह सब्सिडी किसानों को 3 वर्षों के लिए दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications