हरियाणा सरकार का फैसला, 3 दिन बाद ही ओएसडी भूपेश्वर दयाल को फिर से मिली सीएम विंडो की जिम्मेदारी
हरियाणा सरकार का फैसला, 3 दिन बाद ही ओएसडी भूपेश्वर दयाल को फिर से मिली सीएम विंडो की जिम्मेदारी
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री के ओएसडी भूपेश्वर दयाल को तीन दिन में ही ग्रीवांस सीएम विंडो का चार्ज वापस दे दिया गया है। 9 अक्टूबर को सीएमओ के कामों के बंटवारे के जारी दिशा-निर्देशों में दयाल के पास से ग्रीवांस सीएम विंडो का चार्ज लिया जाना दर्शाया गया था।

सीएम विंडो का कार्यभार सीएम के एडवाइजर इरीगेशन देवेंद्र सिंह को दिया गया था। जबकि ओएसडी दयाल यह कार्य भाजपा की सरकार बनने पर शुरू से ही देख रहे थे। उनसे चार्ज लिए जाने के बाद कई कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन बुधवार को एक बार फिर सीएम विंडो का कार्यभार उन्हें दे दिया गया है।
वे संघ पृष्ठभूमि से जुड़े हुए हैं और केंद्र में अच्छी पकड़ है। दो दिन पहले आदेश जारी होने के बाद भी दयाल सीएम विंडो का काम देख रहे थे। वे इसके एचओडी हैं, जबकि प्रिंसिपल सेक्रेट्री, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर है। नियमानुसार रिटायर्ड अफसर को एचओडी नहीं बनाया जा सकता। दो दिन पहले जारी हुए आदेशों में उनका नाम न आने के बाद उनकी मुख्यमंत्री से भी बातचीत हुई, जिसके बाद उनके नाम समेत दोबारा आदेश जारी कर दिए गए हैं।उल्लेखनीय है कि सीएम के चीफ ओएसडी नीरज दफ्तुआर के इस्तीफा देने के बाद 9 अक्टूबर को सीएमओ के कामों में फेरबदल किया गया था। उन आदेशों में ओएसडी दयाल का कहीं नाम नहीं था।












Click it and Unblock the Notifications