हरियाणा: बिजली मंत्री रणजीत चौटाला बोले, कांग्रेस में कुछ नहीं बचा

हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने गुरुवार को सिरसा में रेस्ट हाउस में वर्करों से मुलाकात की। इस मौके पर बिजली मंत्री ने अपनी पुरानी पार्टी कांग्रेस और हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि चुनाव के आखिरी साल में कांग्रेस के नेता सरकार बनाने का दावा करते रहते हैं, लेकिन अब कांग्रेस में कुछ नहीं बचा है।

Haryana: Electricity Minister Ranjit Chautala said, there is nothing left in Congress

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता सत्ता से बाहर होने के बाद चार साल तक आपस में दंगल करते रहते हैं। चुनाव के आखिरी साल में नकली समझौते कर चुनावी दंगल में कूद पड़ते हैं।

कोई हिसार तो कोई भिवानी में कर रहा है प्रोग्राम
रणजीत सिंह ने कहा कि कांग्रेस का कोई प्रोग्राम हिसार में कर रहा है तो कोई भिवानी में कर रहा है। यूपी में इन्होंने सरकार बनाने का दावा किया था, लेकिन योगी ने इन्हें इनकी जगह दिखा दी। तीन विधानसभा सीटें आई। गुजरात में भी ऐसा ही हुआ। बिहार में भी यह खत्म हो गई। कई स्टेटों में कांग्रेस नहीं है। देश के कई राज्यों में कांग्रेस सिमट कर रह गई है।

मानसून सत्र के लिए सरकार तैयार
रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि मानसून सत्र के लिए सरकार की तैयारियां पूरी हैं। विपक्ष के सभी सवालों का सरकार द्वारा जवाब दिया जाएगा। हरियाणा में सरकार निरंतर विकास कार्य करवा रही है, पिछले 4 सालों में सरकार ने रिकॉर्डतोड़ विकास कार्य करवाए हैं।

मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव में हरियाणा की सभी 10 सीटों पर भाजपा ही जीत हासिल करेगी। इसके साथ ही मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने हरियाणा में विधानसभा चुनाव में भाजपा की एक बार फिर से सरकार बनाने का दावा किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+