हरियाणा के बजट में हर वर्ग का रखा जाएगा ख्याल: दुष्यंत चौटाला

जींद, 26 फरवरी 2022: हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि यूक्रेन में जो भी भारतीय फंसे हुए है, उनकी केन्द्र व राज्य सरकार को बहुत चिंता है। इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन व रूस के प्रधानमंत्रियों से लगातार संपर्क बनाए हुए है। इसके अलावा जो भी भारतीय लोग वापस आना चाहते है वे यूक्रेन से लगते अन्य 5 देशों से सड़क मार्ग से आ सकते है क्योंकि इसके लिए केन्द्र सरकार द्वारा इंतजाम किए गए हैं।

haryana deputy cm dushyant chautala talk on the budget of Haryana

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा सरकार भारतीय नागरिकों को देश वापस लाने के लिए भारतीय विदेश मंत्रालय के साथ लगातार संपर्क में है और उन्होंने हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन सरकार को दिया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति की निगरानी और नियंत्रण के लिए भारत सरकार ने पहले ही विदेश मंत्रालय के तहत विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित कर लिया गया है और विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों को नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा सरकार द्वारा व्हाट्सअप नंबर भी जारी किया गया है और सम्बंधित व्यक्ति इस नम्बर पर सम्पर्क कर सकता है। उन्होंने ये भी कहा कि यूक्रेन में फंसे सभी भारतीयों को सुरक्षित घर वापस लाना हमारा संकल्प है। वे शुक्रवार को जींद जिले के दौरे के दौरान पत्रकारों से रूबरू थे। इससे पहले उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जींद को बड़ी सौगात देते हुए 49 विभिन्न सड़क मार्गों का उद्घाटन व शिलान्यास किया।

haryana deputy cm dushyant chautala talk on the budget of Haryana

पत्रकारों के अन्य सवालों के जवाब में दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सात मार्च को प्रदेश का बजट पेश होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बजट में हर वर्ग का ख्याल रखेगी। निकाय चुनाव के संबंध में उन्होंने कहा कि बीजेपी और जेजेपी ने पहले भी निकाय चुनावों को मिलकर लड़ा है और आगे भी ऐसे ही मिलकर लड़ेगी। इसके लिए जेजेपी पार्टी द्वारा प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, वरिष्ठ नेता डॉ. केसी बांगड व राजेन्द्र लितानी की तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है।

वहीं दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनने वाली व मुख्यमंत्री द्वारा घोषित सड़कों के नवीनीकरण, विस्तारीकरण एवं सुदृढीकरण कर उन्हें 33 फुट चौड़ा करने का काम किया जाएगा। समुचित विकास का पहला आधार बेहतर सड़क परियोजना होती है। इससे लोगों के आवागमन में तीव्रता के अलावा व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होने कहा कि करोड़ो रूपए से बनने वाली इन सड़कों के निर्माण से सड़क तंत्र मजबूत होगा वहीं लोगों की दुर्घटनाओं में कमी भी आएगी।

डिप्टी सीएम ने कहा कि भारत माला के दूसरे फेज में डबवाली से लेकर पानीपत तक बनाया जाने वाला नेशनल हाईवे प्रदेश के अन्य 9 नेशनल हाईवे से जोड़ा जाएगा। इसके बनने से उचाना, नरवाना तथा सफीदों के लोगों को भी लाभ मिलेगा। कैथल-जींद की क्रॉस कनेक्टिविटी होगी।

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में केन्द्र सरकार से आने वाले बजट में हमारे जींद को भी भरपूर फायदा होगा।उन्होंने कहा कि जींद को विकास के मामले में और कितना आगे ले जाया जाए इसके लिए हम प्रयास कर रहे है। साथ ही दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पिछले दिनों उचाना क्षेत्र में होंडा कंपनी द्वारा प्लांट लगवाने की जो घोषणा की गई थी, उसका काम मार्च माह से शुरू करवा दिया जाएगा जिससे क्षेत्र के युवाओं को काफी फायदा होगा। इसी प्रकार केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा एक हैवी व्हीकल ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल का निर्माण किया जाएगा जिससे क्षेत्र के युवाओं को फायदा मिलेगा।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जींद शहर के लोगों को स्वच्छ पेयजल की सप्लाई निर्बाध तरीके से देने के लिए सरकार द्वारा नहरी आधारित पानी के लिए बड़ा जलघर बनाया जाएगा । इसके लिए बडोदी गांव मे 40 एकड़ जमीन अधिग्रहण की है। जिसमें 27 किलोमीटर लंबी पाईप लाइन बिछाकर भाखडा नहर से पानी लाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+