हरियाणा के डिप्टी CM पैरालंपिक खिलाड़ियों से मिले, बोले- आपकी मेहनत और खेल नीति से आ रहे अच्छे परिणाम

चंडीगढ़। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से आज नई दिल्ली में पद्मश्री अवार्डी एवं रियो पैरालंपिक में शॉटपुट में सिल्वर मेडल जीतने वाली दीपा मलिक ने मुलाकात की। इस अवसर पर उनके साथ टोकियो पैरालंपिक में टेबल टेनिस में सिल्वर मेडल जीतने वाली गुजरात की भविना पटेल भी साथ थीं।

Haryana: Deputy CM Dushyant Chautala Met Paralympic Players, Said - Good Results Are Coming From The Hard Work And Sports Policy Of The Players

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जो टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन भी हैं, ने दोनों पैरालंपिक मेडलिस्ट का स्वागत करते हुए कहा कि हमारे खिलाड़ियों ने ओलंपिक व पैरालंपिक समेत अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है।

Haryana: Deputy CM Dushyant Chautala Met Paralympic Players, Said - Good Results Are Coming From The Hard Work And Sports Policy Of The Players

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने आगे कहा कि, यह सब हमारे खिलाड़ियों की लगन व मेहनत और सरकार की खेल नीति का परिणाम है। उन्होंने बताया कि हरियाणा पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार के रूप में देश में सर्वाधिक नकद राशि देता है। ओलंपिक की तैयारी के लिए 5 लाख रुपये की एडवांस प्रोत्साहन राशि देने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है। खिलाड़ियों के लिए रोजगार सुनिश्चित करने के मकसद से खेल विभाग में 550 नए पद भी बनाए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+