हरियाणा: उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने एनएचएआई अधिकारियों को दिए निर्देश

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों को निर्देश दिए कि महेंद्रगढ़ जिला के गांव मंडलाना के पास सर्विस लेन तथा हिसार एयरपोर्ट के पास मिर्जापुर और ढंढूर के रोड जंक्शन पर क्लोवर लीफ फ्लाइओवर बनाए जाएं।

इसके लिए उन्होंने जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डिप्टी सीएम मंगलवार को चंडीगढ़ में पीडब्ल्यूडी और एनएचएआई के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

haryana-deputy-chief-minister-dushyant-chautala

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि नारनौल क्षेत्र में गांव मंडलाना के पास जो वीयूपी बना हुआ है, उसमें बारिश के दौरान पानी भर जाता है और जिसके कारण आस-पास के लगभग डेढ़ दर्जन गांवों के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने अधिकारियों को इस वीयूपी के पास चार्जिंग-वेल बनाने तथा बारिश के पानी को निकालने के लिए ड्रेनेज बनाने के निर्देश दिए।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने नारनौल बाईपास पर गांव मंडलाना के पास बची हुई सर्विस लेन बनाने के भी निर्देश दिए, जिस पर एनएचएआई के अधिकारियों ने इस बारे में एस्टीमेट बनाकर जल्द भेजने का आश्वासन दिया। इस सर्विस लेन के बनने से नारनौल क्षेत्र के मंडलाना, धारसू, मरहूमपुर, हाजीपुर, निवाज नगर, सिलारपुर महता, ढाणी चिरारोद, बास, बास की ढाणी समेत करीब डेढ़ दर्जन गांवों को लाभ होगा। ग्रामीणों की यह काफी पुरानी लम्बित मांग थी और करीब एक सप्ताह पहले डिप्टी सीएम के नारनौल दौरे के दौरान कई गांवों के सरपंच उनसे मिले थे और सर्विस लेन बनाने की मांग की थी।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने हिसार एयरपोर्ट के पास गांव मिर्जापुर तथा ढंढूर के रोड जंक्शन पर क्लोवर लीफ (बड़ा गोल चक्कर) बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए ताकि बड़े ट्रक एवं ट्राले आसानी से गुजर जाएं। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट पर भविष्य में कार्गो गतिविधियां भी होंगी जिससे बड़े ट्रक भारी भरकम सामान लेकर यहां से गुजर सकते हैं, इससे यातायात भी बाधित नहीं होगा। दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को इस संबंध में जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री ने हिसार जिला के चौधरीवास, मुकलान , सरसौद तथा जींद एवं उचाना में बाईपास बनाने के भी निर्देश दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+