कुलदीप बिश्नोई पर दुष्यंत चौटाला का बयान, बोले- उनके BJP में आने से न पहले घबराया और न आगे घबराऊंगा

हरियाणा, 05 अगस्त: हरियाणा के डिप्टी सीएम और जननायक जनता पार्टी (JJP) नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि वह अगले महीने हर बूथ पर एक महिला सखी बनाएंगे। JJP की इस कैंपेन का मकसद बूथ लेवल पर महिलाओं को पार्टी संगठन से जोड़ना है। गुरुवार को हिसार पहुंचे दुष्यंत चौटाला ने इशारों-इशारों में कांग्रेस छोड़कर BJP जॉइन करने वाले कुलदीप बिश्नोई पर भी निशाना साधा।

haryana depty cm dushyant chutala says i will never afraid kuldeep bishnoi

दुष्यंत चौटाला ने कहा, 'यह तो BJP ही बता सकती है कि वह कुलदीप के आने से कितना मजबूत होगी। मैं तो ये मानता हूं कि अभी तो उन्होंने आदमपुर के विधायक पद से रिजाइन दिया है। उस सीट पर होने वाला उपचुनाव कैसे लड़ा जाएगा? इस पर BJP-JJP गठबंधन चर्चा कर लेगा।'

JJP नेता ने कहा, 'कुलदीप बिश्नोई के BJP में आने से न तो मैं कभी घबराया और न ही आगे घबराऊंगा। गठबंधन मजबूती से चलेगा। उनका BJP से गठजोड़ आगे सवा दो साल और चलेगा। बाकी समय का नहीं पता कि कब फेरबदल हो जाए।'

BJP की तरह मजबूत कर रहे संगठन

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा में उनकी पार्टी अपने संगठन में काम कर रही है। भाजपा अपना संगठन मजबूत कर रही है। हर पार्टी के लिए संगठन का मजबूत होना बहुत जरूरी है। सरकारें अलग चलती है और संगठन अलग काम करता है। कोई बड़ा चेहरा अगर पार्टी से जुड़ता है तो पार्टी मजबूत होती है।

दुष्यंत ने कहा कि पंचायती चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ना है या नहीं? इस पर JJP का संगठन फैसला लेगा। पहले पार्टी नेतृत्व कार्यकर्ताओं की सलाह लेगा और जो फैसला कार्यकर्ता लेंगे, उसे संगठन के सामने रखा जाएगा। इस पर अंतिम फैसला डॉ. अजय चौटाला लेंगे।

कुलदीप को हरा चुके दुष्यंत चौटाला

गौरतलब है कि दुष्यंत चौटाला हिसार लोकसभा सीट पर वर्ष 2014 के आम चुनाव में कुलदीप बिश्नोई को हरा चुके हैं। कुलदीप बिश्नोई ने उस समय हजकां-भाजपा गठबंधन की टिकट पर चुनाव लड़ा था और दुष्यंत अपने दादा ओमप्रकाश चौटाला की पार्टी इनेलो के टिकट पर मैदान में उतरे थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में हिसार सीट पर दुष्यंत चौटाला और कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई को BJP उम्मीदवार बृजेंद्र सिंह ने हराया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+