हरियाणा के CM बोले- भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिकों का भी होगा ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण

पंचकूला। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में किसानों के साथ-साथ श्रमिकों की आय को भी दोगुनी करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसके लिए हरियाणा में असंगठित मजदूरों का पंजीकरण जारी है। आज से हरियाणा में कार्यरत भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिकों का पंजीकरण भी होगा। इसके बाद इन्हें भी केंद्र और राज्य सरकार से जुड़ी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। मुख्यमंत्री मंगलवार को पंचकूला में भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ द्वारा आयोजित हरियाणा राज्य श्रमिक पंजीकरण उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और बिजली मंत्री रणजीत सिंह भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमिक समाज का असली निर्माता है। इस संसार की उत्पत्ति में श्रमिक का पसीना लगा है। 19वीं शताब्दी में जब औद्योगिक क्रांति आई तो उद्योगों के विकास में रेलवे का महत्वपूर्ण योगदान रहा। देश की तरक्की उद्योग, उद्योगों की तरक्की रेलवे और रेलवे की तरक्की श्रमिकों से हुई। हरियाणा सरकार कंस्ट्रक्शन, प्रवासी मजदूरों, दुकानदारों, मछुआरे व अन्य सभी असंगठित श्रमिकों का पंजीकरण कर रही है। इनका पंजीकरण हो जाने पर स्वास्थ्य, बच्चों की पढ़ाई, रोजगार, मकान व सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसी 22 योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। इस मौके पर मेयर कुलभूषण गोयल, भाजपा जिला प्रधान अजय शर्मा, पूर्व गेल अध्यक्ष बंतो कटारिया, उपायुक्त महावीर कौशिक, पुलिस आयुक्त सौरभ सिंह, एसीपी ममता सौदा, एसडीएम ऋचा राठी उपस्थित रहे।

haryana CM Manohar Lal says- Indian Railway goods warehouse workers will also be registered on e-shram portal

श्रमेव जयते योजना शुरू करने पर जताया आभार
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने श्रमेव जयते योजना शुरू करने पर प्रधानमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि श्रम ही जीवन है। ईमानदारी व सच्चाई से काम करने वाले की जीत होती है। श्रम से ही समाज आगे बढ़ता है। गरीबों का उत्थान कैसे हो इसके लिए मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना शुरू की है। अभी तक साढ़े तीन लाख परिवारों का डाटा मिला है, जिनकी आय एक लाख रुपये से कम है। ऐसे परिवारों तक सरकार के 18 विभागों की 40 से ज्यादा योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए अंत्योदय ग्रामोदय मेले लगाए जा रहे हैं। इन मेलों में उनकी इच्छा अनुसार स्वरोजगार के लिए बैंकों से ऋण, योग्यतानुसार प्राइवेट नौकरियां दिलाने का कार्य किया जा रहा है। इस योजना का दूसरे प्रांत भी अब अध्ययन कर रहे हैं।

लिंगानुपात में सुधार के लिए प्रयासरत सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के लिए लगातार कार्य कर रही है। हरियाणा में लड़कियों के लिंगानुपात में काफी सुधार हुआ है। पहले एक हजार लड़कों पर 853 लड़कियां थीं, लेकिन अब 913 लड़कियां हो गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आंकड़े को 950 तक लेकर जाना सरकार का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। भविष्य में यदि कोई भी व्यक्ति या श्रमिकों से जुड़े प्रतिनिधि सुझाव देते हैं तो उस पर अमल किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+