हरियाणा: CM खट्टर बोले, फिर से बनानी है देश और प्रदेश में भाजपा सरकार

देश में अगले वर्ष लोकसभा चुनाव का चुनाव है। उसके बाद हरियाणा में विधानसभा चुनाव होना है। उससे पहले भारतीय जनता पार्टी आगामी चुनाव को लेकर एक्शन मोड में नजर आ रही है।

संगठन को मजबूत करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के आला नेता लगातार काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को सोनीपत में पन्ना प्रमुख सम्मेलन का आयोजन किया गया।

haryana-cm-khattar-

जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने पन्ना प्रमुखों को आगामी चुनाव के लिए मूल मंत्र देते हुए कहा कि एक पन्ने पर 60 वोट व 15 घर होते हैं। हर पन्ना प्रमुख की जिम्मेवारी होनी चाहिए कि वह हर रोज उनका कुशल मंगल पूछे और सरकार की योजनाओं व नीतियों के बारे में उन्हें जागरूक करे, ताकि वो आगामी चुनाव में बीजेपी को वोट डाले।

सोनीपत की नई अनाज मंडी में आज विधानसभा के पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सरकार की नीतियों और योजनाओं के बारे में पन्ना प्रमुखों को बताय, ताकि वे सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचा सके। मुख्यमंत्री ने मंच से बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक अच्छे ढंग से अपने सिस्टम को खड़ा कर रही है।

बीजेपी लोकतंत्र देशों की सबसे बड़ी पार्टी है। पूरे देश में हमारे विधायकों और सांसदों की संख्या सबसे ज्यादा है। जबकि अन्य राजनीतिक दलों के राष्ट्रीय स्तर पर तो संगठन है, लेकिन राजस्थान में उनके संगठन नहीं हैं। आज पूरे प्रदेश में 20 हज़ार बूथ हैं, जहां पर 3.15 लाख पन्ना प्रमुख बनाने हैं। हम 2 लाख 70 प्रमुख बना चुके हैं। ऐसा नहीं है कि हम केवल आंकड़े बता रहे हैं। इन पन्ना प्रमुखों के नंबर फोटो कंप्यूटर में रजिस्टर्ड हैं,

अगर हरियाणा की सभी विधानसभाओं के पन्ना प्रमुखों को एक जगह बिठाया जाए तो मुझे नहीं लगता कि हरियाणा में ऐसा कोई मैदान है। जहां पर सभी को एक समय इकट्ठा किया जा सके। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में उर्जा उत्साह व चाव भरा होता है, उन्होंने पन्ना प्रमुखों को आगामी चुनावों के लिए मूल मंत्र देते हुए कहा कि जिन पन्नों के वह प्रमुख है वोटर्स के घर जाकर उनका कुशल मंगल पूछो, एक पन्ने पर 15 घर होते हैं। हर घर के सुख दुख में वह शामिल हो और उन्हें सरकार की नीतियों और योजनाओं के बारे में बताएं ऐसा नहीं है कि विपक्षी उनके पास नहीं जाएंगे उन्हें बरगलाया नहीं जाएगा, लेकिन उन्हें सरकार की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच के बारे में अवगत कराएं, ताकि वह विरोधियों के बहकावे में ना आएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+