राजस्थान में 75 प्रतिशत रोजगार कानून युवाओं के लिए जरूरी: दुष्यंत चौटाला

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की कार्यशैली और जननायक जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर राजस्थान में युवाओं का जेजेपी में शामिल होने का सिलसिला निरंतर जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को नागौर से कांग्रेस नेता एवं एनएसयूआई में छात्र राजनीति में सक्रिय रहे चुके सुभाष धोलिया व अन्य युवा अपने समर्थकों सहित जेजेपी में शामिल हुए।

डिप्टी सीएम ने धोलिया परिवार व युवाओं का जेजेपी में स्वागत किया और कहा कि पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजस्थान के युवाओं के रोजगार के लिए हरियाणा की तर्ज पर 75 प्रतिशत रोजगार कानून बेहद जरूरी है।

Dushyant Chautala

कहा कि राजस्थान में बेरोजगारी बढ़ने के कारण युवा नशे की चपेट में आ रहे है और राज्य की कांग्रेस सरकार इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। डिप्टी सीएम ने कहा कि राजस्थान में सरकारी रोजगार के साथ-साथ प्राइवेट सेक्टर में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था करना जरूरी है और इसके लिए 75 प्रतिशत रोजगार कानून अहम भूमिका निभाता है।

दुष्यंत चौटाला ने यह भी कहा कि जेजेपी का उद्देश्य है कि युवाओं को सक्रिय राजनीति में आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर दें ताकि वे अपने मुद्दों को सरकार में रहकर समाधान करवा सके। उन्होंने कहा कि किसी क्षेत्र, राज्य और देश के विकास में युवाओं की भूमिका अहम होती है। हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला बुधवार से राजस्थान के दौरे पर है। इस दौरान विभिन्न दलों से जुड़े लोग जेजेपी में शामिल हो रहे है।

राजस्थान के लोगों के लिए जेजेपी मजबूत विकल्प बन रही है। जेजेपी द्वारा राजस्थान के विभिन्न जिलों में किसान नौजवान सभाएं आयोजित करवाई जा रही है, इनमें किसान, युवा व स्थानीय लोग बढ़-चढ़कर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को सुनने आ रहे है।

दुष्यंत चौटाला युवाओं के साथ चारपाई पर बैठकर लंच कर रहे है तथा गंभीरता के साथ उनके मुद्दों को समझ रहे है। दुष्यंत चौटाला का यह अंदाज युवाओं को खासा पसंद आ रहा है। दौरे के दौरान दुष्यंत चौटाला 25 सितंबर को जननायक चौ. देवीलाल की जयंती पर सीकर में 'किसान विजय सम्मान दिवस' कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों को निमंत्रण दे रहे है। शुक्रवार को डिप्टी सीएम ने खरनाल गांव स्थित सत्यवादी वीर तेजाजी महाराज के मंदिर में पूजा-अर्चना भी की और मंदिर के निर्माण कार्य का जायजा लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+