हरियाणा: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लॉन्च किया जनसंवाद पोर्टल

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के साथ मुख्यमंत्री जनसंवाद की शुरुआत की है।

Haryana: Chief Minister Manohar Lal launched Jan Samvad Portal

गांवों के विकास के बिना ग्राम स्वराज की अवधारणा पूरी नहीं हो सकती, महात्मा गाँधी के इस सिद्धांत पर चलते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के साथ मुख्यमंत्री जनसंवाद की शुरुआत की है। इस कड़ी में जनता को एक और सहूलियत देते हुए आज मुख्यमंत्री ने अपने निवास स्थान संत कबीर कुटीर से जनसंवाद पोर्टल लॉन्च किया।

मुख्यमंत्री को नागरिकों द्वारा अपनी समस्याओं व शिकायतों की लिखित में दी गई जानकारी अब इस पोर्टल पर दर्ज होगी। इस प्रकार की लिखित शिकायतों के कागजात कभी-कभी संबंधित अधिकारी तक नहीं पहुंच पाते थे लेकिन अब मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र ने सीएम विंडो प्रणाली में ही यह जनसंवाद मॉड्यूल विकसित किया है।

इस पोर्टल के बनने से अब नागरिकों द्वारा दी जाने वाली लिखित शिकायतों की जानकारी सिस्टम में दर्ज होगी। जिससे यह शिकायतें संबंधित अधिकारी के पास तय समय अवधि में पहुंचेगी और नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान होगा। इस प्रणाली से अधिकारियों की जवाबदेही भी सुनिश्चित होगी कि उन्हें तय समय सीमा में समस्या/ शिकायत का समाधान करना ही होगा।

यह मुख्यमंत्री की एक और सहूलियत है ताकि शिकायतकर्ता को किसी भी समय व आने जाने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। नागरिकों को उनकी शिकायतों पर की जा रही कार्यवाही की प्रगति की सूचना एसएमएस के माध्यम से मिलेगी। मुख्यमंत्री का पोर्टल आरंभ करने का मुख्य उद्देश्य पारदर्शिता लाना तथा प्रत्येक नागरिक की हर एक शिकायत का समाधान सुनिश्चित करना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+