हरियाणा में नौकरियों की बरसात, 28000 पदों पर भर्तियां,परीक्षा तिथि घोषित

हरियाणा में नौकरियों की बरसात, 28000 पदों पर भर्तियां

चंडीगढ़। सरकारी नौकरियों का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। हरियाणा में सरकारी नौकरियों के लिए संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीइटी) का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए 28000 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है. कई बार तारीखों में बदलाव किए जाने के बाद अब सीईटी परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ऐलान किया कि ग्रुप-सी के करीब 28000 पदों पर भर्ती के लिए सीईटी परीक्षा का आयोजन जल्द किया जाएगा।

 Haryana CET: CET exam will be conducted in November for the recruitment of 28000 posts

सीईटी परीक्षा का आयोजन 5 और 6 नवंबर को होगी।अगर कहीं गड़बड़ी होती है तो 7 नवंबर को परीक्षा ली जा सकेगी। इस परीक्षा का आयोजन हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के बजाए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी कराएगी। इस परीक्षा को 17 जिलों में करवाया जाएगा। परीक्षा दो-दो शिफ्ट में होगी। इस पीक्षा के लिए राज्य के करीब 11.35 लाख युवाओं ने आवेदन किया है। आपको बता दें कि इस सीईटी परीक्षा के लिए कई बार तारीखों में बदलाव किया गया। 6 बार आवेदन की तारीख बढ़ाई गई। 5 बार परीक्षा का समय बदला गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+