हरियाणा व्यापार कल्याण बोर्ड का गठन, व्यापारियों ने जताया मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार

रोहतक: हरियाणा व्यापार कल्याण बोर्ड का गठन करने पर व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने आज देर सायं ¨सचाई विश्राम गृह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल का स्वागत किया और बोर्ड का गठन करने पर उनका आभार भी जताया। मुख्यमंत्री ने व्यापारियों के अलावा समाज के अन्य वर्गों के लोगों से भी मुलाकात की।

Haryana Business Welfare Board, traders expressed their gratitude to Chief Minister Manohar Lal

हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं हरियाणा ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष मनीष कुमार ग्रोवर ने एक-एक करके व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों का मुख्यमंत्री मनोहर लाल से परिचय करवाया। इससे पहले रोहतक पहुंचने पर ¨सचाई विश्राम गृह में प्रशासनिक अधिकारियों व भाजपा के नेताओं व पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का स्वागत किया। जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पुष्प भेंट कर उनका स्वागत किया।

Haryana Business Welfare Board, traders expressed their gratitude to Chief Minister Manohar Lal

इस अवसर पर हरियाणा के पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, जिला अध्यक्ष अजय बंसल, भाजपा के वरिष्ठ नेता शमशेर खरकड़ा, मुख्यमंत्री के ओएसडी (प्रचार) गजेंद्र फोगाट, मुख्यमंत्री के मीडिया कोआर्डिनेटर राजकुमार कपूर, पार्टी के वरिष्ठ नेता सतीश नांदल, मेयर मनमोहन गोयल, सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल, बिट्टू भांकर, अशोक सहगल, आशा शर्मा, रेनू डाबला, तरुण सन्नी शर्मा, धर्मवीर शर्मा, राजेश सहगल, सुदर्शन धींगड़ा, आशु खुराना, विकास गुप्ता, भारत गिरिधर, एलपीएस बोसार्ड के एमडी राजेश जैन, अजय निझावन, धर्मपाल मकडौली, प्रेम हुड्डा के अलावा अधिकारियों में एसीएस आनंद मोहन शरण, उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार, नगर निगम आयुक्त डा. नरहरि ¨सह बांगड़, रोहतक रेंज के आईजी ममता ¨सह, जिला पुलिस अधीक्षक उदय ¨सह मीणा, अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल, रोहतक के एसडीएम राकेश कुमार सैनी, नगराधीश मोहित महराना, डीएसपी कृष्ण लोहचब, डीएसपी विवेक कुंडू व डीएसपी डा. र¨वद्र आदि मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+