Jharkhand: झारखंड के 57 रेलवे स्टेशन पर होगी आधुनिक सुविधाएं, एयरपोर्ट की तरह नजर आयेंगे रेलवे स्टेशन

झारखंड के कई रेलवे स्टेशन आधुनिक होंगे वहां एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं होगी। अमृत भारत योजना के तहत सरकार ने स्टेशन में सुविधाओं की बढोत्तरी का फैसला लिया है।

railway stations

टाटानगर रेलवे स्टेशन में एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी। अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन की सुविधाओं में बढ़ोत्तरी के लिए बजट को मंजूरी दे दी गयी है। योजना के तहत झारखंड के 57 रेलवे स्टेशनों की व्यवस्था को बेहतर बनाया जायेगा। इसके लिए 176.53 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव है। इसमें टाटानगर रेलवे स्टेशन के अलावा चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले बड़ाजामदा, बरकाकाना, मनोहरपुर, घाटशिला, चांडिल, राजखरसावां, मुरी, सीनी जैसे स्टेशन शामिल हैं. स्टेशनों पर फुटओवर ब्रिज की जगह रूफ प्लाजा बनाया जाएगा। डीआरएम स्तर से भेजे गये प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी गयी है। टाटा-गोड्डा ट्रेन का समय बदला। टाटानगर से गोड्डा चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन के समय में 20 मार्च से बदलाव किया गया है। इसके तहत यह ट्रेन दोपहर दो बजे के बजाय दोपहर 2.35 बजे रवाना होगी।

तपस्विनी और जगदलपुर-हावड़ा एक्सप्रेस का गड़पोष स्टेशन पर होगा ठहराव

रेलवे ने चक्रधरपुर डिवीजन के गढ़पोस स्टेशन में दो जाेड़ी ट्रेनों के आवागमन के दौरान ठहराव का आदेश जारी कर दिया है। इसके तहत 19 मार्च से ट्रेन संख्या 18451 हटिया पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस हटिया से खुलने के बाद रात को 8.30 बजे गड़पोष पहुंचेगी. दो मिनट रुककर फिर रवाना हो जायेगी। इसके बाद ट्रेन संख्या 18452 पुरी-हटिया तपस्विनी एक्सप्रेस ट्रेन पुरी से खुलेगी। सुबह 6.15 बजे गढ़पोस स्टेशन पहुंचेगी। दो मिनट रुककर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो जाएंगे।

इसी तरह ट्रेन संख्या 18005 हावड़ा जगदलपुर एक्सप्रेस ट्रेन हावड़ा स्टेशन से खुलेगी। गढ़पोस के पास सुबह 6.08 बजे आयेगी
एक मिनट रुकेगी। फिर रवाना हो जायेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 18006 जगदलपुर हावड़ा एक्सप्रेस जगदलपुर से खुलकर 19 मार्च को रात को 8.25 बजे पहुंचेगी। एक मिनट रुककर ट्रेन फिर से गंतव्य की ओर रवाना हो जायेगी। पश्चिम सिंहभूम जिले में ट्रेनों के ठहराव को लेकर चल रहे आंदोलनों के बाद रेलवे ने यह निर्णय लिया है। यह आदेश प्रयोग के तौर पर छह माह के लिए जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+