हरीश राव ने किया दावा- मिट्टी के बर्तन बनाने वाले कुम्‍हारों का भविष्य बहुत अच्छा है

तेलंगाना के वित्‍ती मंत्री टी हरीश राव ने राज्‍य के सिद्दीपेट में मॉर्डन मशीनीकृत मिट्टी के बर्तन उद्योग की नींव रखी। इस मौके पर उनहों कहा मिट्टी के बर्तनों में खाना पकाने के सुनहरे दिन अब दूर नहीं हैं। आने वाले दिनों में मिट्टी से बने बरतनों की डिमांड बढ़ने से क कुम्‍हारों को और अधिक लाभ होगा। उन्‍होंने कहा आधुनिक मशीनरी कुम्‍हार समुदाय के लोगों को अच्‍छी तरह से मिट्टी के बर्तन डिजाइन करने में मदद करेगी।

harish

प्रौद्योगिकी मिट्टी के बर्तन बनाने में कैसे मदद करेगी इसके बारे में बताते हुए मंत्री ने कहा कुम्‍हार समुदाय पारंपरिक तरीके से बर्तन बनाने की तुलता में मशीनों पर पांच गुना अधिक बर्तन बना सकता है।

हरीश ने मार्डन मशीनरी से बनाए जाने वाले बर्तनों के उद्योग का उद्घाटन करते हुए कहा इस पहल से मिट्टी के बर्तन बनाने वाले कुम्‍हार समुदाय के लोग अधिक मुनाफा कमाएंगे। इसके साथ ही ही मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से उन्‍हें संबंधित परियोजना के तहत ढाई करोड़ रुपये दिए गए हैं।

मंत्री ने बताया उद्योग को आवंटित की गई जमीन की कीमत खुे बाजार में 5 करोड़ रुपये होगी। उन्‍होंने बताया तेलंगाना में कहीं से भी लोग मशीनों पर मिट्टी के बर्तन बनाने का काम सीख सकते हैं। ववो बकायदा प्रशिक्षण ले सकते हैं।

हरीश रावत ने कहा इस उद्योग में प्रशिक्षण हासिल करने के बाद अपने घरों में अपनी यूनिट स्‍थापित कने के लिए तेलंगाना की केसीआर सरकार वित्‍तीय सहायता भी देगी

उन्‍होंने बताया कि सिद्दीपेट जिले के जो भी कुम्‍हार ऐसी बर्तन बनाने की यूनिट स्‍थापित करना चाहते हैं तो उन्‍हें वह उन्‍हें एक मशीन उपहार में देंगे। मंत्री ने बताया बीते कुछ वर्षो से मिट्टी के बर्तनों में खाना परोसने और बनाने का चलन बढ़ गया है। बड़े-बड़े आयोजनों में मिट्टी से बने कुल्‍हड़ में चाय परोसी जा रही है, बर्तनों में बिरियानी परोसी जा रही है। इस कारण इसकी डिमांड बाजार में बहुत है।

मंत्री ने समुदाय के लोगों को एक समारोह हॉल बनवाने का आश्वासन दिया साथ ही मंत्री ने कहा वो वहां पर शालिवाना चक्रवर्ती की मूर्ति स्‍थापित करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+