Gurugram News: 40 अवैध कालोनियों पर लगेगी नियमित होने की मुहर

Gurugram News: 40 illegal colonies will be regularized

हरियाणा में 1200 से ज्यादा अवैध कालोनियां नियमित होंगी। गुरुग्राम नगर निगम के दायरे में 103 कालोनियों पर नियमित होने की मुहर लग सकती है। नगर निगम ने पिछले दिनों 63 अवैध कालोनियों की सूची शहरी स्थानीय निकाय विभाग को भेजी थी।

वैध करने का भेजा गया प्रस्ताव
निगम की ओर से बताया गया था कि कालोनी को नियमित करने की शर्तें ये 63 कालोनियां पूरा कर रही हैं। अब गुरुग्राम नगर निगम की ओर से 40 और नई कालोनियों को नियमित या वैध करने का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा जाएगा।

प्रस्ताव भेजने से पहले इन कालोनियों के आरडब्ल्यूए से भी निगम ने पहले से कालोनियों में मौजूद इन्फ्रास्ट्रक्चर की जानकारी जुटाई है। इसके अलावा जिन कालोनियों में अभी आरडब्ल्यूए नहीं हैं, वहां भी अस्थायी आरडब्ल्यूए का गठन करने के लिए कहा गया है।

कालोनियों को नियमित करने की प्रक्रिया में स्थानीय आरडब्ल्यूए को भी शामिल किया जा रहा है। इस महीने के अंत तक नगर निगम 40 कालोनियों की सूची मुख्यालय को भेज देगा।

इन 40 और कालोनियों को किया गया है शामिल
गोवर्धन कुंज
श्याम कुंज
सियाराम एन्क्लेव
वाटिका कुंज पार्ट वन
सी-16
डिफेंस कालोनी
द फार्महाउस कालोनी
निर्मल एन्क्लेव
निर्मल एन्क्लेव एक्सटेंशन
श्रीराम एन्क्लेव
सी-19
सी-38
बेनाम
बेनाम
सूरत नगर फेज ए -87
स्नेह विहार कालोनी
भवानी एन्क्लेव
रक्षक प्लाजा
शांति कुंज कालोनी
निर्मला एन्क्लेव
श्रीराम कालोनी
वाटिका कुंज
बेनाम सी-15
वाटिका कुंज
सी-36
बेनाम
कृष्णा कुंज
बेनाम कालाेनी
दवेंश नगर
ओम विहार एक्सटेंशन
एकता एन्क्लेव
श्रीराम एन्क्लेव
वाटिका कुंज पार्ट टू
श्रीराम एन्क्लेव
मारुति कुंज कालोनी एक्सटेंशन
बेनाम
मयूर एन्क्लेव
शांति कुंज कालोनी
बेनाम कालोनी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+