हेमंत सोरेन और राज्यपाल रमेश बैस ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को किय
रांची, अक्टूबर 02। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादूर शास्त्री जी को आज पूरा देश नमन कर रहा है। पीएम मोदी ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को और विजयघाट जाकर लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि दी। वहीं इस मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी रांची के तिरिल आश्रम में जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान राज्यपाल रमेश बैस ने भी बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

इसके साथ ही देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी उनकी जयंती के मौके पर राज्यपाल ने माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इससे पूर्व राज्यपाल रमेश बैस ने राजभवन में भी राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।












Click it and Unblock the Notifications