ओडिशा में अवैध भांग की खेती के लिए सरकार ने उठाए सख्त कदम, ड्रोन से लगाएंगे पता
भुवनेश्वर, 06 अक्टूबर: ओडिशा में अब भांग की अवैध खेती करने वालों की खैर नहीं है। सरकार की ओर इसका पता लगाने के लिए सख्त कदम उठाएं जा रहे हैं। राज्य में भांग की अवैध खेती का पता लगाया जाएगा। इसके लिए ड्रोन और उपग्रह और रिमोट आधारित तकनीकों का इस्तेमाल करने का निर्णय किया गया। राज्य सरकार के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी साझा की है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य पुलिस एवं आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से 22,217 एकड़ भांग की खेती को 2020-21 में नष्ट कर दिया है। इससे पहले वर्ष 2018-19 में 9,473 एकड़ की फसल नष्ट की गई थी।
प्रदेश के मुख्य सचिव एस सी महापात्र की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय किया गया कि पुलिस और आबकारी विभाग प्रदेश में भांग की खेती पर रोक लगाने के लिए कार्यान्वयन प्रक्रिया को तेज करेंगे।
महापात्र ने राजस्व विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे उस भूमि के रिकॉर्ड की जांच करें जहां भांग की खेती की जाती है और भूस्वामियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत कार्रवाई करें।












Click it and Unblock the Notifications