हरियाणा में नए उद्योग लगाने वालों को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार ने बनाई 6 योजनाएं: डिप्टी सीएम

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश में नए उद्योग लगाने वालों को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य सरकार ने पदमा योजना के तहत छह योजनाएं बनाई है।

उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के जरिए प्रदेश में एमएसएमई और स्टार्टअप्स को बढ़ावा मिलेगा और सरकारी प्रोजेक्ट्स की तरह प्राइवेट सेक्टर के उद्यमियों को सरकार मदद करेगी।

dushyant chautala

डिप्टी सीएम, जिनके पास उद्योग एवं वाणिज्य विभाग का प्रभार भी है, ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार ने पदमा योजना को पॉलिसी का स्वरूप दे दिया है ताकी राज्य में अधिक से अधिक इंडस्ट्रियल क्लस्टर विकसित किए जा सके। साथ ही पदमा स्कीम के तहत सरकार द्वारा वेंचर कैपिटल फंड भी बनाया जाएगा, जिससे सरकार खुद हिस्सेदारी करके स्टार्टअप करने वालों को प्रोत्साहित करेगी।

डिप्टी सीएम ने यह भी बताया कि अगर कोई नेशनल या इंटरनेशनल लेवल पर मार्केटिंग या ब्रांडिंग में सुधार करके उपलब्धि हासिल करता है तो ऐसे उद्योगपति को 10 लाख रुपए वार्षिक दिए जाएंगे। इससे ब्लॉक स्तर के छोटे स्टार्टअप्स को बूस्ट मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+