CM Hemant Soren: सरकार करा रही है जेईई, नीट की फ्री कोचिंग, रहने खाने की भी होगी सुविधा

JEE Main NEET Free Coaching: इंजीनियरिंग, मेडिकल एवं लॉ कोर्सेज में एडमिशन के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए सरकार की ओर से फ्री कोचिंग का आयोजन किया जा रहा है।

Hemant Soren

JEE Main NEET Free Coaching: इंजीनियरिंग, मेडिकल एवं लॉ कोर्सेज में एडमिशन के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए सरकार की ओर से फ्री कोचिंग का आयोजन किया जा रहा है। यह कोचिंग झारखंड में आयोजित की जाएंगी। दरअसल झारखंड सरकार ने आकांक्षा योजना की शुरूआत की है। जिसके तहत जेईई, नीट एवं क्लैट की तैयारी के लिए इन मुफ्त कोचिंग क्लासेस का संचालन किया जा रहा है।

सरकार ने कोचिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथियां भी घोषित कर दी हैं। जिसके अनुसार छात्र 18 फरवरी से आवेदन कर सकेंगे। वहीं 28 फरवरी तक छात्र छात्राओं को आवेदन करने का मौका दिया जाएगा।

रहने खाने की भी होगी सुविधा

खास बात यह है कि इस योजना के अंतर्गत कोचिंग के साथ-साथ छात्र छात्राओं के रहने खाने की भी सुविधा रहेगी। यह भी पूरी तरह मुफ्त होगा। जानकारी के अनुसार शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि, हर स्कूल से कम से कम 15 छात्र-छात्राएं इसके लिए आवेदन करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+