सरकार ने सभी स्कूलों का समय बदला: हरियाणा में अब बच्चे 10 से 2 बजे तक पढ़ेंगे, शिक्षक रहेंगे मौजूद

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। सरकार ने सभी निजी व सरकारी स्कूलों के सभी कक्षाओं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के समय में बदलाव किया गया है। अब विद्यार्थियों के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। वहीं अध्यापकों को सुबह 9:30 से दोपहर 2:30 बजे तक उपस्थित रहना होगा। यह आदेश 20 दिसंबर से आगामी आदेश तक लागू रहेगा।

Government Changed The Timings Of All Private And Government Schools in Haryana

विद्यालयों को यह दिशा-निर्देश भी जारी
- मध्याह्न भोजन के तहत बच्चों को सूखा राशन पूर्व की भांति वितरित किया जाएगा।
- ऐसे विद्यार्थी जो ऑनलाइन शिक्षा से जुड़े रहकर अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं, उन्हें इसकी अनुमति होगी।
- विद्यार्थियों की उपस्थिति को लेकर कोई बाध्यता नहीं रहेगी और इस बारे में विद्यार्थियों पर किसी प्रकार का दबाव नहीं बनाया जाएगा।
- ऐसे सभी विद्यार्थी जो विद्यालय में आकर ऑफलाइन कक्षा में शामिल नहीं होना चाहते हैं उनके अभिभावक अपने इस निर्णय के बारे में विद्यालय को लिखित रूप में अवगत करवाएंगे।

Government Changed The Timings Of All Private And Government Schools in Haryana

'वन टाइम सेटलमेंट स्कीम'
हरियाणा सरकार ने 'वन टाइम सेटलमेंट स्कीम' के तहत हरियाणा महिला विकास निगम से ऋण लेने वाली महिला लाभार्थियों का ब्याज माफ करने का निर्णय लिया है। इस स्कीम के तहत उन महिला लाभार्थियों का ब्याज माफ किया जाएगा जो 31 मार्च, 2019 को कुल बकाया मूलधन राशि की अदायगी एकमुश्त या किस्तों में 2 दिसम्बर, 2021 से पहली जून, 2022 तक कर देंगी।

महिला को ब्याज माफी का लाभ केवल पूर्ण बकाया पड़ी मूलधन राशि की अदायगी पर ही दिया जाएगा। इस स्कीम की समय सीमा 6 महीने यानि 2 दिसंबर, 2021 से पहली जून, 2022 तक है। इसके बाद स्कीम की समय सीमा बढ़ाने के संबंध में किसी भी प्रकार का अनुरोध मान्य नहीं होगा।

महिला ऋणियों के उत्तराधिकारियों या जमानतदारों को चाहिए कि वे इस अनूठी योजना के तहत अपने समस्त बकाया मूलधन ऋण की पहली जून, 2022 तक पूर्ण अदायगी कर शतप्रतिशत ब्याज माफी का लाभ उठाएं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए निगम के जिला कार्यालय या मुख्यालय पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+