Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

किसानों के लिए खुशख़बरी: मान सरकार ने बढ़ाए गन्ने के दाम, सभी चीनी मिलें पेराई भी शुरू करेंगी

चंडीगढ़, 11 नवंबर: पंजाब सरकार द्वारा गन्ने के बढ़े हुए दाम सम्बन्धी अधिसूचना जारी कर दी गई है। आज यहाँ से जारी बयान में राज्य के कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने बताया कि पेराई वर्ष 2022-23 के दौरान उचित और लाभकारी मुल्य (एफ.आर.पी.) एवं स्टेट ऐगरीड प्राइस (एस.ए.पी) के मूल्य का अंतर पंजाब सरकार और प्राईवेट चीनी मिलों द्वारा 2:1 के अनुसार में तय किया गया है।

Good news for Punjabi farmers: government increased the price of sugarcane, all sugar mills will also start crushing

गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा गन्ने की सभी किस्मों का दाम 305 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया था। जिसमें वृद्धि करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने उन्नत गुणवत्ता वाले किस्म के गन्ने का दाम 380 रुपए प्रति क्विंटल, मध्यम गुणवत्ता वाले किस्म के गन्ने का दाम 370 और कम गुणवत्ता वाले किस्म के गन्ने का दाम 365 रुपए निर्धारित किया है।

कृषि मंत्री ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार का बनता 50 रुपए प्रति क्विंटल हिस्सा गन्ना किसानों के खातों में सीधे तौर पर जमा करवाया जाएगा और सभी चीनी मिलें 20 नवंबर, 2022 से गन्ने की पेराई शुरू कर देंगी।

-सूचना एवं लोक संपर्क विभाग-पंजाब।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+