Gehlot Govt: बेरोजगारों के लिए वरदान है इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना
Gehlot Govt: नागौर जिले में 4800 व्यक्ति इस पखवाड़े में इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना से जुड चुके हैं।

Rajasthan: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार ने लाभार्थी उत्सव के दौरान घोषणा करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 125 दिन का लोगो को अब रोजगार मिलेगा। आपको बता दें कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा 9 सितंबर 2022 को इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना की शुरुआत की गई थी. जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही मानरेगा योजना के तर्ज पर शहरी क्षेत्रों में भी प्रत्येक शहरी बेरोजगार व्यक्ति को कार्य मिले. इस योजना में पहले प्रत्येक व्यक्ति को 100 दिनों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा था जिसे बढ़ाकर अब 125 दिन कर दिया गया है जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन के 259 रूपए दिए जा रहे हैं।
इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना शुरू
इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत राजस्थान की राज्य सरकार शहरी क्षेत्रों में प्रत्येक व्यक्ति को मनरेगा के तर्ज पर 125 दिनों का लोगो को रोजगार प्रदान करेगी तथा योजना के तहत सभी नागरिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा. हर जिलो में लोगो को जागरूक करने के लिए अनेक प्रकार के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं. इस योजना के शुरू होने से सभी बेरोजगार नागरिको को विशेष फायदा हुआ है. नागौर में भी शुरू हुई इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में अब शहरी क्षेत्रों में बेरोजगार बैठे लोगों को फायदा मिल रहा और अब आसानी से बेरोजगार अपना गुजारा निकाल रहे हैं इस योजना में पुरुषों के साथ साथ महिलाओं को काफ़ी फायदा मिल रहा है. महिलाओं को भी अलग अलग कार्यों के प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं और उन महिलाओं और पुरुषों को रोजगार उपलब्ध करवाए जा रहे है।
बेरोजगार बैठे लोगों को फायदा
इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना से अब शहरों में साफ सफाई के अन्य विकास कार्य भी हो रहे हैं. नागौर नगरपरिषद आयुक्त देवीलाल चौधरी ने बताया कि राजस्थान में नगर निकायों , नगर निगम , नगरपरिषद और नगरपालिकाओं में राज्य सरकार द्वारा इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के नाम पर एक योजना चलाई जा रही है. राज्य सरकार की यह फ्लैगशिप योजना है. इस योजना में बेरोजगार जरुरतमंद लोग जिसकी आयु 18 से 60 वर्ष हो उनको इस योजना के माध्यम से रोजगार दिया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications