राजस्थान के मंत्रालयिक कर्मचारियों को गहलोत सरकार ने दी बड़ी राहत, कर्मचारी में खुशी की लहर

Jaipur News: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर संवेदनशीलता दिखाते हुए मंत्रालय कर्मचारियों को बड़ी राहत प्रदान की है। पिछले 94 दिन से क्रमिक अनशन कर रहे कर्मचारियों को मुख्यमंत्री आवास बुलाकर उनका क्रमिक अनशन समाप्त करवाया। कर्मचारियों ने बताया मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर से बड़ा दिल दिखाते हुए कर्मचारियों की मांगे पूरी की है। आज सुबह कर्मचारी नेताओं के साथ कार्मिक और फाइनेंस विभाग के अधिकारियों को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मांगे पूरी करने की बात कही।

कर्मचारी ने बताया भरी गर्मी और बारिश के बीच कर्मचारी अपनी 6 सूत्री मांग पत्र को लेकर पिछले लंबे समय से आंदोलन कर रहे थे। सोमवार से सभी कर्मचारी अपने विभागों में लौटकर सरकार की योजनाओं को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। कर्मचारी ने बताया पिछले लंबे समय से कर्मचारियों की मांगे पेंडिंग थी। जिसमें प्रमुख रुप से अधिनस्थ मंत्रालय संवर्ग पद रिव्यू कर दूसरी पदोन्नति दी जाए। इसी के साथ 3600 ग्रेड पे के स्थान पर 4200 और 4800 के स्थान पर 6600 दी जाए।

jobs
इसी के साथ ही 7600 के स्थान पर 8600 दी जाए। इसके साथ ही अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के ऊपर के पद राज्य सेवा में घोषित हो जिसका लाभ कर्मचारियों को मिले। किसी के साथ अन्य सभी मांगों को मुख्यमंत्री ने जल्द ही पूरा करने का भरोसा दिलाया जिससे कर्मचारियों में खुशी की लहर है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+