हरियाणा में बड़ी फेरबदल, बिप्लब देव को बीजेपी ने सौंपी कमान, बने भाजपा के नए प्रभारी

चंड़ीगढ़। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हरियाणा में बीजेपी कई फेरबदल कर पार्टी को मजबूत करने की कोशिशों में जुटी है। पार्टी ने हरियाणा में बड़ा बदलाव करते हुए प्रदेश प्रमुख की जिम्मेदारी त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके 53 वर्षीय बिप्लब कुमार देब हरियाणा भाजपा के नए प्रभारी होंगे। मौजूदा पार्टी प्रभारी विनोद ताव़डे अब बिहार में अपनी सेवाएं देंगे। तावड़े को पार्टी ने जहां बिहार जैसे बड़े और चुनौतीपूर्ण राज्य का दायित्व सौंपा है, वहीं सरकार और संगठन चलाने का अनुभव रखने वाले बिप्लब कुमार देब के हवाले हरियाणा किया है।

 Former Tripura CM Biplab Dev will be the new in-charge of Haryana BJP, replacing Vinod Tawde

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री रहते हुए जब बिप्लब कुमार देब का वहां के विधायकों के साथ टकराव हुआ, तब भाजपा महासचिव विनोद तावडे और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव विवाद को सुलझाने त्रिपुरा गए थे। आरएसएस की पृष्ठभूमि वाले देब 2014 में त्रिपुरा के भाजपा प्रभारी बने थे। 2016 में उन्हें त्रिपुरा भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। 2018 में उन्होंने सीपीएम के अमल चक्रवर्ती को हराकर बनामलीपुर निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव जीता। तब उन्हें नौ मार्च 2018 को त्रिपुरा के दसवें मुख्यमंत्री के रूप में निर्वाचित किया गया था। देब के नेतृत्व में पार्टी ने वहां 25 साल से शासन कर रही वाम मोर्चा सरकार को हराया था।

प्रभारी के रूप में विनोद तावड़े का हरियाणा में दो साल का कार्यकाल रहा है। वह नवंबर २०२० में हरियाणा भाजपा के प्रभारी बने थे। उन्होंने पार्टी प्रभारी रहते हुए सरकार और संगठन में बेहतरीन तालमेल बनाने का काम किया तथा पूरे कार्यकाल के दौरान राज्य में सक्रिय रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+