आंध्र प्रदेश के पूर्व BJP अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण ने पार्टी से दिया इस्तीफा, स्थानीय नेतृत्व से नहीं थे खुश
कन्ना लक्ष्मीनारायण ने बीजेपी से इस्तीफे की घोषणा करने की वजह को साफ तौर पर स्पष्ट किया है। उन्होंने यह कहा है कि वह पार्टी के स्थानीय नेतृत्व से खुश नहीं हैं।

आंध्र प्रदेश में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राज्य इकाई के पूर्व अध्यक्ष कन्ना लक्ष्मी नारायण ने आज बीजेपी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने निवास स्थान गुंटूर में अपने अनुयायियों से मुलाकात की। जिसके बाद उन्होंने संवाददाताओं से बीजेपी से नाता तोड़ लेने की घोषणा की थी। गुंटूर में अपने आवास पर इस्तीफे की घोषणा करते हुए लक्ष्मीनारायण ने कहा कि भले ही वह पार्टी से इस्तीफा दे रहे हों लेकिन वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहुत सम्मान करते हैं।
पार्टी के स्थानीय नेतृत्व से खुश नहीं थे लक्ष्मीनारायण
कन्ना लक्ष्मीनारायण ने बीजेपी से इस्तीफे की घोषणा करने की वजह को साफ तौर पर स्पष्ट किया है। उन्होंने यह कहा है कि वह पार्टी के स्थानीय नेतृत्व से खुश नहीं हैं। इसी कारण उन्होंने पार्टी का दामन छोड़ दिया है। कन्ना ने घोषणा करते हुए कहा कि राज्य के एक वरिष्ठ राजनीतिक नेता के रूप में, मैं पार्टी के स्थानीय मामलों के साथ तालमेल बिठाने में सक्षम नहीं हूं। इसलिए मैं भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।"
कापू समुदाय के शक्तिशाली नेताओं में से हैं लक्ष्मीनारायण
कन्ना लक्ष्मीनारायण ने अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए यह भी कहा कि वह अपने अनुयायियों के साथ चर्चा करेंगे। जिसके बाद ही वह अपनी भविष्य की राजनीतिक यात्रा पर निर्णय लेंगे।राज्य के विभाजन से पहले कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे लक्ष्मीनारायण, राज्य में कापू समुदाय के शक्तिशाली नेताओं में से एक हैं।












Click it and Unblock the Notifications