बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी का 88 वर्ष की उम्र में निधन, सीएम धामी ने जताया शोक
वरिष्ठ बीजेपी नेता और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल रहे केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक जताया है।

देहरादूनः वरिष्ठ बीजेपी नेता और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल रहे केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट किया है कि 'भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सदस्य एवं पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल आदरणीय केशरी नाथ त्रिपाठी जी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि !'
पीएम मोदी ने भी केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर शोक प्रकट किया है।प्रधानमंत्री ने उनकी सेवाओं और बुद्धिमत्ता के लिए याद करते हुए संवेदना प्रकट की. केशरी नाथ त्रिपाठी का रविवार (8 जनवरी) निधन हो गया. वे 88 वर्ष के थे।
प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा "श्री केशरी नाथ त्रिपाठी जी अपनी सेवा और बुद्धिमत्ता के लिए सम्मान दिया जाता था. संवैधानिक मामलों के जानकार थे. यूपी में बीजेपी को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही और उन्होंने राज्य के विकास के लिए कठिन मेहनत की. उनके निधन से बहुत दुख हुआ है. उनको परिवार और उनके चाहने वालों के लिए संवेदना. ओम शांति."
आपको बता दें कि केशरी नाथ त्रिपाठी उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष के साथ ही पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल रहे। केशरी नाथ ने 88 साल की उम्र में प्रयागराज में अंतिम सांस ली। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 'पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी हमारे राजनीतिक गुरु थे। उन्होंने ही हमें 2004 के उप चुनाव लड़ने का पहला टिकट दिया, जब पंडित जी प्रदेश अध्यक्ष थे। पंडित जी का जाना भारतीय जनता पार्टी और प्रयागराज की अपूरणीय क्षति है। वह सहहृदय व्यक्ति थे। सभी राजनीतिक पार्टी के लोग उनका आदर करते थे।'












Click it and Unblock the Notifications