पंजाब सरकार ने इस विभाग के लिए बजट में रखे 258 करोड़, मंत्री कटारूचक्क ने जताया आभार

सीएम भगवंत मान का वन एवं वन्य जीव सुरक्षा मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने धन्यवाद किया।

punjab government

चंडीगढ़: वन एवं वन्य जीव सुरक्षा विभाग की पहलों को प्रोत्साहित करने के लिए कोई भी कसर बाकी न छोडऩे सम्बन्धी अपनी वचनबद्धता को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट में विभाग के लिए 258 करोड़ रुपए आरक्षित रखे गए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा का धन्यवाद करते हुए वन एवं वन्य जीव सुरक्षा मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने कहा कि हरियाली के अधीन क्षेत्रफल में विस्तार करने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने सम्बन्धी वन विभाग की अलग-अलग पहलों को बढ़ावा देने के लिए उपरोक्त बजट उपबंध सहायक सिद्ध होगा।

आरक्षित रखी गई 258 करोड़ रुपए की राशि में से 196 करोड़ रुपए पंजाब कम्पेनसेट्री फोरैस्टेशन फंड मैनेजमेंट एंड प्लैनिंग अथॉरिटी (पनकैंपा) के लिए आवंटित किए गए हैं, जबकि 13 करोड़ रुपए वन्य जीव और चिडिय़ाघर विकास के लिए एवं 31 करोड़ रुपए ग्रीन पंजाब मिशन के लिए आवंटित किए गए हैं।

जि़क्रयोग्य है कि शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह हरियाली लहर के अंतर्गत 50 लाख पौधे लगाने के लक्ष्य को पूरा करते हुए अब तक 54 लाख पौधे लगाए जा चुके हैं। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2023-24 में 1 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+