Haryana: हरियाणा सरकार का ऐलान, बाढ़ पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा

Haryana: हरियाणा में बारिश से बीते दिनों हुई तबाही का मंजर सबने देखा.किसी का घर बह गया तो किसी के खेत.प्रकृति की इस मार से शायद ही कोई बच पाया होगा.बारिश का ऐसा ही कहर अंबाला वासियों पर भी बरसा था.जहां बीते दिनों आई बाढ़ ने लोगों को तबाह कर दिया.जिसे देखते हुए हरियाणा सरकार ने बाढ़ पीड़ितों को भी मुआवजा देने का ऐलान किया था।

manohar lak khattar

मुआवजा देने की इसी कड़ी में अब अंबाला छावनी नगर परिषद में फार्म भरने का कार्य शुरू हो चुका है. नगर परिषद में रोजाना हजारों लोग मुआवजे की मांग को लेकर फार्म भर रहे हैं. बाढ़ पीड़ितों को निशुल्क फार्म उपलब्ध करवाए जा रहे हैं.प्रशासन द्वारा ज्यादा से ज्यादा बाढ़ पीड़ितों को फार्म भरने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।

अधिक जानकारी देते हुए नगर परिषद के ईओ जरनैल सिंह ने बताया कि हरियाणा में जिन लोगों को भी बाढ़ से जान-माल का नुकसान हुआ है उसको लेकर गृह मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में एक बैठक की गई थी. जिसमे सरकार द्वारा हमारी ड्यूटी लगाई थी कि नगर परिषद एरिया के अधीन आने वाले जितने भी लोग बाढ़ से प्रभावित हुए लोग हैं उनकी जांच करके उन्हें मुआवजा उपलब्ध करवाया जाए।

प्रशासन कर रहा दावों की जांच

मुआवजे का फार्म जमा करवाने के बाद प्रशासन जांच कर रहा है . उसके बाद एसडीएम के माध्यम से डीआरओ के पास भेजा जाएगा.ताकि लोगों को समय पर मुआवजा मिल सके.अधिकारियों के अनुसार हमने इसके लिए तीन ऑफिसर्स की एक टीम बनाई है जो साइट पर जाकर जांच करेगी की पीड़ित द्वारा किया गया क्लेम कागजों अनुसार सही है या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+