झारखंड में इस साल पांच लाख वाहनों की बिक्री होने की उम्मीद, पटरी पर लौटने के करीब है ऑटोमोबाइल बाजार

झारखंड के लिए अच्छी खबर है। रांची सहित पूरे झारखंड का ऑटोमोबाइल बाजार पटरी पर लौटने के करीब पहुंच चुका है। नये-नये मॉडल व अत्याधुनिक सुविधाएं खरीदारों को लुभा रही है।

hemant seron

रांची,6 दिसंबर: झारखंड के लिए अच्छी खबर है। रांची सहित पूरे झारखंड का ऑटोमोबाइल बाजार पटरी पर लौटने के करीब पहुंच चुका है। नये-नये मॉडल व अत्याधुनिक सुविधाएं खरीदारों को लुभा रही है। तीन वर्षों के बाद इस साल यह बाजार सारे रिकॉर्ड तोड़ेगा। इससे ऑटोमोबाइल डीलर उत्साहित हैं। झारखंड में ही 2022 में कुल 4,58,532 वाहनों की बिक्री में दो पहिया वाहन 3,01,897 और चारपहिया वाहनों की कुल बिक्री 49,040 हुई है। जबकि, रांची में कुल 89,783 वाहनों में से दो पहिया वाहनों की कुल बिक्री 61,504 और चार पहिया वाहनों की कुल बिक्री 19,088 हुई है।

2018 के बाद से बिक्री में हो रही गिरावट
वर्ष 2018 के बाद से रांची सहित पूरे झारखंड में वाहनों की बिक्री में लगातार गिरावट हो रही है। साल 2018 में झारखंड में 6,34,760, 2019 में 5,58,121, 2020 में 4,82,880 व 2021 में 4,70,396 वाहनों की बिक्री हुई थी। वर्तमान में झारखंड में औसतन हर माह 42,000 वाहन और रांची में हर माह 8,500 वाहनों की बिक्री हो रही है। वर्तमान ट्रेंड को देखते हुए ऑटोमोबाइल सेक्टर के जानकार बताते हैं कि झारखंड में यह आंकड़ा दिसंबर तक पांच लाख वाहनों या इसके आसपास पहुंच जायेगा।

पड़ोसी राज्य ओड़िशा और बिहार से झारखंड का टैक्स कम होने और कोरोना काल के बाद निजी वाहनों की बढ़ती प्राथमिकता के कारण वाहनों की बिक्री में लगातार इजाफा हो रहा है। यही कारण है कि इस साल ऑटोमोबाइल बाजार ग्रोथ में रहेगा।

-प्रवीण कुमार प्रकाश, डीटीओ, रांची

झारखंड की स्थिति
साल रजिस्ट्रेशन ग्रोथ

2022 4,58,532 ---

2021 4,70,396 (-2.59%)

2020 4,82,880 (-13.48%)

2019 5,58,121 (-12.07%)

2018 6,34,760

रांची की स्थिति
साल रजिस्ट्रेशन ग्रोथ

2022 89,783

2021 90,590 (-4.52%)

2020 94,883 (-13.38%)

2019 1,09,540 (-16.82%)

2018 1,31,684

फेस्टिव सीजन में 59,664 वाहनों की बिक्री
झारखंड में फेस्टिव सीजन अक्टूबर 2022 में सभी प्रकार के कुल 59,664 वाहनों की बिक्री हुई थी। जबकि, रांची में यह आंकड़ा 14,180 वाहनों का था. अक्तूबर में ही दुर्गा पूजा, धनतेरस और छठ पूजा थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+