Ranchi: फिल्म अभिनेत्री ने CM सोरेन से की मुलाकात, क्षेत्रीय भाषा में फिल्म बनाने समेत कई मुद्दे पर की बातचीत

मुख्यमंत्री को नीतू चंद्रा ने बताया कि नितिन एन चंद्रा के साथ मिलकर पिछले 12 वर्षों से झारखंड-बिहार की पृष्ठभूमि पर और यहां के अलग-अलग लोकेशंस पर फिल्म बनाते आ रहे हैं।

Hemant Soren

Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को फिल्म अभिनेत्री और राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त फिल्म निर्माता नीतू चंद्रा ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान फिल्मों के माध्यम से झारखंड के स्थानीय और क्षेत्रीय भाषाओं को आगे बढ़ाने और यहां के खूबसूरत लोकेशंस पर फिल्मों की शूटिंग और स्थानीय कलाकारों को बेहतर प्लेटफार्म उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य करने की इच्छा जताई। दूसरी ओर, सीसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक पीएम प्रसाद ने भी मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की।

विभिन्न व्यवसायों की काफी संभावनाएं

अभिनेत्री नीतू चंद्रा ने मुख्यमंत्री से कहा कि झारखंड में फिल्मों के जरिए यहां के अलग-अलग व्यवसायों को प्रमोट करने की भी काफी संभावनाएं हैं। अभिनेत्री ने कहा कि इस क्षेत्र में पूरा सहयोग करने को तैयार हूं।

झारखंड- बिहार की पृष्ठभूमि पर बनाते आ रहे फिल्में

मुख्यमंत्री को नीतू चंद्रा ने बताया कि राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त फिल्म निर्माता नितिन एन चंद्रा के साथ मिलकर पिछले 12 वर्षों से झारखंड-बिहार की पृष्ठभूमि पर और यहां के अलग-अलग लोकेशंस पर फिल्म बनाते आ रहे हैं. इसी कड़ी में अब झारखंड की क्षेत्रीय भाषाओं में स्थानीय कलाकारों के साथ फिल्म बनाने की योजना है, जो अंग्रेजी सबटाइटल के साथ होगी, ताकि यहां की कला -संस्कृति, परंपरा और अन्य विधाओं को देश -दुनिया के सामने दिखाया जा सके। मुख्यमंत्री ने इसने हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया।

सीसीएल अध्यक्ष भी सीएम से की मुलाकात

दूसरी ओर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक पीएम प्रसाद ने भी शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर श्री प्रसाद ने सीसीएल की परियोजनाओं में प्रोडक्शन और डिस्पैच में राज्य सरकार से मिले सहयोग के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2023- 24 में सीसीएल ने 90 मिलियन टन कोयला उत्पादन का जो लक्ष्य रखा है, उसमें भी सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग मिलने की उम्मीद जताई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+