TDP की सरकार से मांग, आंध्र प्रदेश कॉर्पोरेशन के बर्खास्त कर्मचारियों को फिर से किया जाए बहाल
विजयवाड़ा, अक्टूबर 15। टीडीपी महासचिव और एमएलसी नारा लोकेश ने मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी से ये अपील की है कि आंध्र प्रदेश कॉरपोरेशन फॉर आउटसोर्स सर्विसेज के कर्मचारियों को फिर से नौकरी पर बहाल किया जाए। साथ ही कॉन्ट्रैक्ट और आउटसोर्स कर्मचारियों के लंबित पड़े वेतन का भुगतान भी तत्काल किया जाए।

नारा लोकेश ने आरोप लगाया है कि APCOS के गठन के बाद हजारों कर्मचारियों को उनकी संबंधित एजेंसियों से बाहर का रास्ता दिखा गया था। बाद में उन्हें नौकरी से निकाल दिया गा था। ताकि वे अवसर सत्ताधारी पार्टी के कार्यकर्ताओं को दिए जा सकें। नारा लोकेश ने गुरुवार को मुख्यमंत्री को लिखे एक पत्र में कहा कि आउटसोर्स किए गए कर्मचारियों के साथ सरकार ने तुच्छ व्यवहार किया है। इससे पहले एजेंसियां आउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों को वेतन देती थीं। इन सभी एजेंसियों को रद्द कर दिया गया था। बाद में, सरकार ने इन कर्मचारियों को यह कहते हुए इनका वेतन रोक दिया कि संबंधित एजेंसियां अब अस्तित्व में नहीं हैं।
आपको बता दें कि इन कर्मचारियों का वेतन पिछले 20 महीने से नहीं दिया गया है और उन्हें बिना वेतन के नौकरी से हटा दिया गया। चूंकि एपीसीओएस कर्मचारियों के नाम सीएफएमएस भुगतान प्रणाली में पंजीकृत थे, उनके राशन कार्ड रद्द कर दिए गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि वे अम्मावोडी और अन्य सभी लाभों के लिए अपात्र हो गए।












Click it and Unblock the Notifications