गंभीर मरीजों को ऑक्सीजन के लिए रोहतक या चंडीगढ़ जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी: दुष्यंत चौटाला

उचाना, 20 जुलाई: डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने उचाना के नागरिक अस्पताल में 45 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया। डिप्टी सीएम चौटाला ने कहा कि इस ऑक्सीजन प्लांट के स्थापित होने से उचाना और आसपास के क्षेत्रों को बेहतर एवं सुविधाजनक स्वास्थ्य सेवाएं संभव हुई है। डिप्टी सीएम चौटाला ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान उचाना जैसे इलाकों में ऑक्सीजन की कमी मरीजों के उपचार में आड़े आ रही थी, जिससे भविष्य में स्थाई रूप से निजात मिलेगी।

Dushyant

डिप्टी सीएम चौटाला ने कहा कि इस प्लांट में हर घंटे 15 हजार लीटर ऑक्सीजन उत्पादन की क्षमता है यानी कि प्रति मिनट 250 लीटर ऑक्सीजन इस प्लांट से जनरेट होगी और जो आपातकालीन स्थिति में मरीजों के उपचार के लिए राहत देगी। डिप्टी सीएम चौटाला ने कहा कि आधुनिक तकनीक से बनाए गए इस प्लांट से अस्पताल का पाइपलाइनों के द्वारा प्रत्येक बैड कनेक्ट किया गया है। जिस पर आपातकालीन मरीजों को अस्पताल के सभी 30 बेडों पर ऑक्सीजन की सुविधा निशुल्क मुहैया होगी।

डिप्टी सीएम चौटाला ने यह भी कहा कि ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना से गंभीर बीमारियों से पीड़ित एवं इमरजेंसी के मरीजों को अब पीजीआई रोहतक या अन्य बड़े चिकित्सा संस्थानों में जाने के जोखिम से भी राहत मिलेगी और उनको त्वरित उपचार भी मिलेगा। ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता निरंतर 50 बेडों पर ऑक्सीजन उपलब्ध करवाने की है। होंडा इंडिया फाउंडेशन द्वारा श्रेष्ठ एवं नवीनतम टेक्नोलॉजी के आधार पर इस ऑक्सीजन प्लांट के बेसमेंट एवं शेड आधुनिक स्तर पर बनाए गए है।

डिप्टी सीएम चौटाला ने होंडा मोटरसाइकिल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया का सीएसआर के जरिये ऑक्सीजन प्लांट लगाने और रोजगार प्रेरित केन्द्र स्थापित करने के लिए विशेष आभार जताया। उन्होंने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उचाना में सीएसआर द्वारा पिछले दिनों स्थापित कौशल वृद्धि केंद्र का स्वरोजगार में योगदान का जिक्र करते हुए कहा कि करीब 35 लाख रुपए की स्थापित उक्त केंद्र में शुरुआत में 20 इच्छुक युवाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण देने की प्रक्रिया शुरू हुई और प्रसन्नता की बात यह है कि पहले ही 20 अभ्यार्थियों के बैच में से 17 कौशल युवाओं को होंडा में रोजगार प्राप्त हुआ। युवाओं के रूझान एवं मांग को देखते हुए डिप्टी सीएम ने सीएसआर को उक्त केंद्र में 20 की बजाए 40 सीटों का बैच शुरू करने के लिए कहा। इसके अलावा नागरिक अस्पताल में 4 वेंटिलेटर की सुविधा है।

इस दौरान डिप्टी सीएम चौटाला ने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनी। उचाना दौरे के दौरान गांव छातर में डिप्टी सीएम चौटाला दुष्यंत चौटाला को किसानों ने खेतों में पानी भरे होने की समस्या से भी अवगत करवाया। किसानों की समस्या सुनते हुए डिप्टी सीएम ने मौजूदा अधिकारी को तुरंत पानी की निकासी के इंतजाम करने के आदेश दिए। गांव अलेवा में डिप्टी सीएम चौटाला ने नवनिर्मित सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया। यहां जनसमस्याएं सुनने के साथ-साथ उचाना हलके के 10 गांवों की गौशालाओं के जीर्णोद्धार के लिए एक करोड़ 31 लाख रुपए के चैक वितरित किए।

इनके अलावा डिप्टी सीएम चौटाला गांव कंडेला, थुआ, मोहनगढ़ सहित कई गांवों में निजी कार्यक्रमों में शामिल हुए। कंडेला गांव में ग्रामीणों की तरफ से डिप्टी सीएम चौटाला का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया जिसमें भारी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक अमरजीत ढांडा, प्रो. जगदीश सिहाग, जोरा सिंह डूमरखां, वरिष्ठ नेता राजेंद्र लितानी, विश्ववीर नंबरदार, सुमित राणा सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता तथा अधिकारीगण एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान डिप्टी सीएम चौटाला ने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+