निवेश एवं रोजगार को लेकर दुबई दौरे के आएंगे बेहतर परिणाम: डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला

निवेश एवं रोजगार को लेकर दुबई दौरे के आएंगे बेहतर परिणाम: डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला

चंडीगढ़। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाल ने कहा है कि हरियाणा ने पिछले कई वर्षों में एविएशन क्षेत्र को विकसित करने के लिए खासा जोर दिया है। उन्होंने कहा कि नई औद्योगिक नीतियों में भी एविएशन पर फोकस किया गया है और हरियाणा द्वारा अलग से एयरोस्पेस एंड डिफेंस पॉलिसी लेकर आने जैसे कई बड़े कदम उठाए गए है। वे शुक्रवार को नई दिल्ली में देश में बेहतर तरीके से कार्गो के विकास को लेकर फाउंडेशन फॉर एविएशन एंड सस्टेनेबल टूरिज्म द्वारा आयोजित सेमिनार के बाद पत्रकारों से रूबरू थे। इस सेमिनार में केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह भी मौजूद रहे।

 Dubai tour will bring better results regarding investment and employment: Deputy CM Dushyant Chautala

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाल ने कहा कि सेमिनार में उनके द्वारा हरियाणा की ओर से बात रखी गई और निवेशकों को हरियाणा में निवेश के लिए आमंत्रित किया गया कि वे आकर हिसार एविएशन हब में निवेश करें। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाल ने कहा कि इसके अलावा प्रदेश में निवेश के लिए दुबई दौरे के दौरान कई निवेशकों से मुलाकात की गई थी। उन्होंने कहा कि एविएशन और कार्गो ट्रांसपोर्टेशन क्षेत्र से जुड़े हुए लोग जैसे डीपी वर्ल्ड के चेयरमैन से सकारात्मक चर्चा हुई और उन्होंने इंडिया की ओर कदम बढ़ाने का वादा किया है। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाल ने उम्मीद जताई कि डीपी वर्ल्ड हिसार एविएशन हब में सहयोगी बनेगा।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाल ने कहा कि आज के सेमिनार और दुबई दौरे के एविएशन सेक्टर में कार्गो, डोर्न, एविएशन संबंधित कोर्स आदि के लिए बेहतर नतीजे आएंगे। उन्होंने कहा कि इंडिया में वापस निवेश करने वाले बहुत सारे उद्योगपतियों को न्योता दिया गया है। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाल ने कहा कि निवेशकों को 1,080 एकड़ के ग्लोबल सिटी गुरुग्राम प्रोजेक्ट में हिस्सेदारी करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने निवेशकों से आग्रह किया कि वे इससे जुड़कर देश और प्रदेश की उन्नति एवं मॉर्डनाइज डेवलपमेंट में हरियाणा का हिस्सेदार बनकर आगे बढ़े। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाल ने कहा कि इसके अलावा ग्लोबल मार्किट के लिए प्रदेश के युवाओं का स्किल बढ़ाने को लेकर कई कंपनियों से चर्चा की गई है। डिप्टी सीएम ने उम्मीद जताई कि इसके लिए विश्वकर्मा स्किल डेवलपमेंट यूनिवर्सिटी से टाईअप करके आगे बढ़ा जाएगा।

आदमपुर उपचुनाव को लेकर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इसको लेकर पार्टी बैठक करेगी और निर्णय लेगी। उन्होंने कहा कि हर किसी पार्टी को हक है कि वे चुनाव मैदान में उतरे। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाल ने कहा कि आने वाले समय में सकारात्मक नतीजे आएंगे। एक अन्य सवाल के जवाब में डिप्टी सीएम ने कहा कि आदमपुर से कुलदीप बिश्नोई कांग्रेस छोड़कर गए थे, इसलिए पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को अपनी अंतरात्मा से पूछना चाहिए कि उनकी टीम में कितने सदस्य बचे है। खादी बोर्ड की चेयरमैनशिप में हुए फेरबदल के सवाल पर उपमुख्यमंत्री डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाल ने कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधी में भाग लेने के चलते यह कदम उठाया गया था। उन्होंने कहा कि किसी के पार्टी लाइन से हटकर चलने से संगठन नहीं चलता इसलिए पार्टी द्वारा दो बार उनको नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया, इसके बाद जवाब न आने पर उनसे जिम्मेदारी वापस ली गई और आगे की कार्रवाई पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश अध्यक्ष देखेंगे।ॊ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+