जींद के लोगों को दिवाली का तोहफा, दिल्ली से रोहतक चलने वाली 2 ट्रेनों का विस्तार

जींद। रेल यात्रियों को दीपावली पर 2 ट्रेनों का तोहफा मिला है। दिल्ली व रोहतक के बीच चलने वाली 2 मेमू ट्रेनों का अब जींद तक विस्तार कर दिया गया है। जिससे जींद के यात्रियों को दिल्ली व रोहतक का सफर तय करने में फायदा होगा। मेमू ट्रेन को सांसद डा. अरविंद शर्मा ने रविवार को रोहतक स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 Diwali gift to the people of Jind, extension of 2 trains running from Delhi to Rohtak

रेल यात्रियों की यह पुरानी मांग थी, जिसे रेल मंत्रालय ने स्वीकार किया और ट्रेन के विस्तार की मंजूरी दी। यह ये दोनों ट्रेनें दिल्ली व जींद के बीच प्रतिदिन चलेंगी। जिसका यात्रियों को फायदा होगा। जींद से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को इन ट्रेनों का सबसे अधिक लाभ मिलेगा। वहीं, जींद व रोहतक के बीच का सफर भी आसान होगा।

गाड़ी संख्या 04453/54 ट्रेन नई दिल्ली से सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर चलेगी। जो रोहतक स्टेशन पर 11 बजकर 31 मिनट पर पहुंचेगी और 11 बजकर 33 मिनट पर जींद के लिए प्रस्थान करेगी। जो दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर जींद पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन जींद से सुबह 5 बजकर 40 मिनट पर चलेगी। जो रोहतक स्टेशन पर 7 बजकर 3 बजे आएगी और 7 बजकर 5 मिनट पर नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर नई दिल्ली पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 04456/57 ट्रेन जींद से दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर चलेगी। जो रोहतक स्टेशन पर 4 बजकर 3 मिनट पर पहुंचेगी। वहीं 4 बजकर 5 मिनट पर दिल्ली जंक्शन के लिए रवाना होगी। ट्रेन शाम 6 बजकर 5 मिनट पर दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन शाम 6 बजकर 40 मिनट पर दिल्ली जंक्शन से चलेगी। जो रोहतक स्टेशन पर रात 8 बजकर 35 मिनट पर पहुंचेगी और 8 बजकर 37 मिनट पर जींद के लिए रवाना होगी। ट्रेन रात 9 बजकर 50 पर जींद स्टेशन पर पहुंचेगी। सांसद डा. अरविंद शर्मा ने कहा कि दैनिक रेल यात्रियों की यह काफी दिनों से मांग थी। उन्होंने ट्रेन के विस्तार को लेकर कई बार रेल मंत्री से मुलाकात की। यात्रियों को रेल मंत्रालय द्वारा दीपावली पर यह बड़ी सौगात दी है। सांसद ने कहा कि रोहतक, झज्जर व कोसली की रेल मंत्रालय से जुड़ी सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+