ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष चुनाव के लिए BJD कैंडिडेट अब तक तय नहीं, जानिए कब होगा ऐलान
बिक्रम केशरी अरुखा के इस्तीफे के बाद से ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष पद खाली है। उपाध्यक्ष रजनीकांत सिंह अब अध्यक्ष के प्रभारी हैं। अब विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए 21 सितंबर को चुनाव होने वाला है। नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथि 18 सितंबर को तय की गई थी। लेकिन इसे टाल दिया गया है। इस बीच कई विधायकों ने इस चुनाव की तिथि को लेकर अपत्ति जताई है।
ओडिशा विधानसभा के स्पीकर के चुनाव को उम्मीदवार चुनाव की तिथि को लेकर एकराय नहीं है। दरअसल, स्पीकर पद का चुनाव मानसून सत्र के पहले दिन होना है। हालांकि अब नामांकन की तारीख टाल दी गई है। हालांकि चुनाव में अब मात्र चार दिन बचे हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि स्पीकर चुनाव की तिथि आगे बढ़ाई जा सकती है।\

वहीं ओडिशा सरकार के सूत्रों के मुताबिक विधानसभा के स्पीकर के चुनाव की अभी कोई दूसरी तारीख तय नहीं की गई है। दावा किया जा रहा है कि स्पीकर का पद पश्चिमी ओडिशा जिलों के किसी नेता को ही मिलेगा। सूत्रों के मुताबिक सत्तारूढ़ दल बीजेडी ने इसके लिए एक महिला उम्मीदवार का नाम आगे करने का निर्णय लिया है। माना ये जा रहा है कि पूर्व मंत्री स्नेहांगिनी छुरिया का नाम चर्चा में है। इसके अलावा भी बीजद के कई वरिष्ठ विधायक भी दावेदारों में शामिल हैं।
हालांकि बीजेडी की ओर से स्पीकर चुनाव के उम्मीदवार के नाम का अब तक ऐलान नहीं हुआ है। एक वरिष्ठ बीजेडी नेता ने कहा है कि इस पर फैसला मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नई दिल्ली से लौटने के बाद लिया जाएगा। वहीं भाजपा और कांग्रेस के विरोध के बाद स्पीकर का चुनाव 22 सितंबर को होगा। इससे पहले ये चुनाव 21 सितंबर को होना था लेकिन इस दिन ओडिशा का प्रसिद्ध कृषि उत्सव नुआखाई मनाया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications