डबवाली के लोग आज भी अजय चौटाला के कार्यकाल को याद करते हैं: दिग्विजय चौटाला

Haryana News: कांग्रेस क्षेत्रवाद और भेदभाव की राजनीति करनी है, जबकि जेजेपी सबको साथ लेकर आगे बढ़ती है और प्रत्येक वर्ग के हित में कार्य कर रही हैं। यह बात जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने कही। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा क्षेत्रवाद के जनक रहे हैं और यह हम सबने देखा है कि पूर्व कांग्रेस सरकार में कैसे विकास कार्य केवल एक क्षेत्र तक ही सीमित रह जाते थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का जन भावना से कोई वास्ता नहीं है इसलिए जैसे पूरे देश में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो रहा है, वैसे ही हरियाणा में भी कांग्रेस का सफाया होगा। दिग्विजय ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा ने मुख्यमंत्री रहते हुए सिर्फ क्षेत्रवाद को बढ़ावा दिया और अधिकतर हरियाणा को नजर अंदाज किया जिसे लोग भूले नहीं हैं, इसलिए हरियाणा में उन्हें दोबारा सत्ता कभी नहीं सौंपेंगे।

Digvijay Chautala

इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को आठ दिसंबर को डबवाली में सिरसा लोकसभा क्षेत्र की होने वाली जेजेपी की नवसंकल्प रैली का न्यौता दिया। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि आज डबवाली क्षेत्र के लोग आज भी जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला और विधायक नैना सिंह चौटाला द्वारा कराए गए विकास कार्यों को याद करते हैं।

उन्होंने कहा कि अजय चौटाला और नैना सिंह चौटाला ने अपने कार्यकाल के दौरान डबवाली हलके का समुचित विकास करवाया था और आज डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला क्षेत्र के विकास के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि मौजूदा स्थानीय कांग्रेसी विधायक द्वारा विकास कार्य करवाने तो दूर की बात है, वे तो डबवाली में ही नहीं रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+