दिग्विजय चौटाला बोले- मीनू बैनीवाल का हमारे संगठन से कोई लेना देना नहीं

हरियाणा के हिसार जिले के आदमपुर उपचुनाव में वोटिंग खत्म हो गई। जजपा के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय चौटाला ने भव्य की जीत बताई। वहीं, इनेलो का वोट केवल 5 हजार तक सीमित होने की बात कही। परंतु दिग्विजय ने आदमपुर उपचुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले भाजपा-जजपा कोऑर्डिनेटर मीनू बैनीवाल को लेकर कहा है कि ऐसे बहुरुपियों के साथ पार्टी का कोई लेना देना नहीं है।

Digvijay Chautala says Meenu Bainiwal has nothing to do with our organization

जजपा नेता दिग्विजय चौटाला ने मीनू बैनीवाल को लेकर कहा कि प्रजातंत्र में कोई भी चुनाव लड़ सकता है। हमारे पिता के साथ जुड़े हुए बहुत से लोग हैं, लेकिन समय- समय पर सबकी महत्वकांक्षा भी बढ़ती जाती है। हमारी पार्टी या संगठन से ऐसी व्यक्तियों का ऐसे बहुरुपियों से कोई लेना देना नहीं है।

इनेलो के सवाल पर दिग्विजय ने कहा कि वह 5 हजार भी क्रॉस नहीं करेगी। यदि 7 हजार क्रॉस कर लें तो मैं उन्हें बधाई भी दूंगा। दिग्विजय ने कहा कि हलका किसी का नहीं होता। यह चर्चा चल रही है कि अभय चौटाला ऐलनाबाद से रानियां शिफ्ट हो गए क्योंकि ऐलनाबाद उपचुनाव में उनकी जीत का मार्जिन कम था।

मीनू बैनीवाल ऐलनाबाद के चोपटा क्षेत्र का रहने वाला है। चर्चा है कि भाजपा के साथ जजपा का गठबंधन करवाने में उन्होंने विशेष भूमिका अदा की। इसलिए उन्हें भाजपा-जजपा गठबंधन का कोऑर्डिनेटर माना जाता है। उनके पास केंद्र और हरियाणा सरकार से सिक्योरिटी मिली हुई है। आदमपुर उपचुनाव में उन्होंने भाजपा उम्मीदवार भव्य बिश्नोई के लिए प्रचार में बड़ी भूमिका निभाई।

वे जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला को अपना बड़ा भाई मानते हैं। मीनू बैनीवाल ऐलनाबाद में राजनीतिक और सामाजिक तौर पर एक्टिव है। ऐलनाबाद उपचुनाव में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार किया था। हालांकि विधानसभा में विधायक अभय चौटाला ऐलनाबाद में उनकी सिक्योरिटी और सरकारी सहायता राशि को लेकर कई बार सवाल उठा चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+