राजस्थान में बड़े बदलाव के लिए JJP की सीकर रैली होगी मील का पत्थर साबित: दिग्विजय चौटाला

25 सितंबर को देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री चौ.देवीलाल के 110वें जन्मदिन के अवसर पर जननायक जनता पार्टी उनकी कर्मभूमि सीकर पर बड़ी रैली करने जा रही है। इस 'किसान विजय सम्मान दिवस' रैली में देशभर से चौ. देवीलाल के लाखों अनुयायी सीकर पहुंचेंगे और उन्हें नमन करेंगे।

यह ऐतिहासिक रैली राजस्थान में बड़े परिवर्तन के लिए मील का पत्थर साबित होगी। यह बात जेजेपी के प्रधान महासचिव एवं रैली के प्रभारी दिग्विजय सिंह चौटाला ने कही। वे बुधवार को रैली का निमंत्रण देने सीकर पहुंचे थे।

Digvijay Chautala

इस दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि सीकर गरीब, किसान, कमेरे वर्ग के मसीहा जननायक चौ देवीलाल की कर्मभूमि है इसलिए जेजेपी ने इस पावन धरा पर उनकी जयंती मनाने का फैसला लिया है।

उन्होंने कहा कि जेजेपी रैली के निमंत्रण के लिए जन-जन तक पहुंचेगी और राजस्थान के हर कोने में न्योता दिया जाएगा। दिग्विजय ने कहा कि चौ. देवीलाल को चाहने वाले उनकी जयंती के अवसर पर सीकर पहुंचेंगे और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएंगे।

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि चौ देवीलाल ने सदैव गरीब, किसान, कमेरे वर्ग की लड़ाई लड़ी थी और उनके हित में काम किया था। उन्होंने कहा कि जेजेपी की सोच है कि उनकी नीतियों को आगे बढ़ाते हुए राजस्थान में किसान-कमेरे वर्ग का मुख्यमंत्री बनाया जाए क्योंकि आज हर वर्ग राजस्थान में कांग्रेस की मौजूदा सरकार से परेशान है।

दिग्विजय ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने ड्रग्स, माइनिंग, क्राइम, पेपर लीक माफिया के माध्यम से प्रदेश को लूटने का काम किया और आज जनता इसका जवाब मांग रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता राजस्थान में बड़ा बदलाव चाहती है और इसके लिए 25 सितंबर को सीकर में होने वाली जेजेपी की रैली मील का पत्थर साबित होगी।

जेजेपी के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. केसी बांगड़ ने कहा कि जेजेपी सीकर रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए जोर-शोर से तैयारियों में जुट गई। रैली के निमंत्रण के लिए राजस्थान के सभी जिला और हलका स्तर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां लगाई जा रही है।

डॉ. बांगड़ ने कहा कि जननायक चौधरी देवीलाल के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए जेजेपी उनकी जयंती पर होने वाली सीकर रैली के जरिए राजस्थान में हुंकार भरेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+