राजस्थान में बढ़ा AAP का कुनबा, BJP के पूर्व विधायक देवेंद्र कटारा AAP में शामिल

भाजपा के पूर्व विधायक देवेंद्र कटारा ने आप की सदस्यता ले ली है। राजस्थान विधान सभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के लिए इसे काफी अहम माना जा रहा है।

Devendra Katara

राजस्थान में विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Election 2023) से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। जबकि आम आदमा पार्टी का प्रदेश में कुनबा बढ़ा है। आम आदमी पार्टी ने डूंगरपुर और बांसवाड़ा से चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है। राजस्थान में 'आप' के प्रभारी विनय मिश्रा की अगुवाई में बीजेपी के भूतपूर्व विधायक देवेंद्र कटारा(Devendra Katara) आप में शामिल हो गए।

आम आदमी पार्टी के राजस्थान प्रभारी विनय मिश्रा ने कहा कि हमारी तैयारी पूरे प्रदेश की है केवल बांसवाड़ा या डूंगरपुर में ही नहीं जयपुर, गंगानगर और अन्य सभी जगहों पर भी हमारी तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि अभी आने वाले दिनों में राजस्थान बीजेपी और कांग्रेस के कई पूर्व विधायकों और बड़े नेताओं को आप में शामिल कराया जाएगा, ये तो बस शुरुआत है।

कार्यकर्ताओं में जोश भरने की तैयारी
अब तक सुस्त पड़ी आप अब राजस्थान में तेजी पकड़ने के लिए तैयारी में है। इसके लिए पार्टी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राजस्थान में लाकर जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने की तैयारी कर रही है। आप प्रभारी विनय मिश्रा ने बताया कि राजस्थान में संगठन के विस्तार से पहले जल्द ही केजरीवाल का यहां पर दौरा होने वाला है। इसके लिए पूरी प्लानिंग तैयार है।

ये नेता AAP में हुए शामिल
डूंगरपुर विधानसभा से भूतपूर्व बीजेपी विधायक व एसटी मोर्चा के उपाध्यक्ष रह चुके देवेंद्र कटारा, खेमारू से उपसरपंच देवेंद्र अहारी, गोसाई अभिषेक मोडिया, कांग्रेस नेता और सहकारी समिति के उपाध्यक्ष जाबर सिंह खीचड़, पूर्व बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष अमरदीप भगोरा, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मण डोडियार, एसबीपी राजकीय महाविद्यालय से पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और वर्तमान सरपंच देवीलाल कोटेड, जेलाना से पूर्व उपसरपंच मोहनलाल डामोर ने आप को ज्वॉइन किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+