पंचायती स्तर पर फॉगिंग मशीनें बांटने वाला हरियाणा बना देश का पहला राज्य: दुष्यंत चौटाला

पानीपत/चंडीगढ़, 13 नवम्बर: प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां डेंगू व मलेरिया के खात्मे के लिए पंचायती स्तर पर फॉगिंग मशीनों का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य मच्छरों पर कड़ा प्रहार कर इनसे फैलने वाली महामारी को प्रभावी रूप से रोकना है। वे शनिवार को पानीपत जिले से फॉगिंग मशीन वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ कर रहे थे।

Deputy CM Dushyant Chautala

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जिस तरह से डेंगू और अन्य बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है उसको देखते हुए प्रदेश के हर गांव में फॉगिंग मशीन का वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पानीपत इस लड़ाई में पहला जिला बना है जहां से इस कार्यक्रम की शुरुआत की जा रही है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इसका लक्ष्य निर्धारित कर पंचायत, वार्ड, नगरपालिका, निगम इत्यादि स्तर पर कार्य किया जाएगा और मॉनिटरिंग ग्रुप बनाकर इस अभियान को चलाया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे इसके लिए एक पूरी योजना तैयार करके इसको मॉनिटरिंग करने के लिए प्रशासनिक अधिकारी की ड्यूटी भी लगाए ताकि डेंगू और मलेरिया के विरूद्ध बड़ा अभियान चलाया जा सके। उन्होंने जोर देकर कहा कि ये मशीनें पूरी तरह से ऑटोमैटिक है और इन्हें फौरी तौर पर उपयोग में लाया जाए। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि गांवों के युवाओं को इस सामाजिक कार्य से जोड़ा जाए और उनको साथ लेकर यह काम किया जाए। साथ ही ग्राम सचिव, बीडीपीओ इसको लेकर निरीक्षण भी करते रहें।

उन्होंने कहा कि लगातार फॉगिंग से डेंगू और मलेरिया के मामलों में गिरावट आएगी। इसके लिए निर्धारित शेड्यूल भी तैयार कर लें कि किस गांव में किस दिन फॉगिंग की जाएगी। डिप्टी सीएम ने इसके लिए पंचायती राज के अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने इतने कम समय में इन मशीनों की व्यवस्था करवाई। पानीपत में सांकेतिक रूप से 23 मशीनों का वितरण किया गया है और प्रथम चरण में आगामी कुछ दिनों में लगभग 95 मशीनें गांवों में दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि अगर सभी सामूहिक रूप से प्रयास करेंगे तो आगामी चार से पांच दिनों में सभी गांव कवर किए जाएंगे। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में भी चाहे कॉलोनी हो या सेक्टर हो उन सभी में फॉगिंग मशीन दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व में उन्होंने बतौर सांसद हिसार में 350 फॉगिंग मशीनों का वितरण सांसद कोटे से करवाया था।

इस दौरान पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज, पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा ने भी इस कार्य के लिए उपमुख्यमंत्री का धन्यवाद किया और कहा कि डेंगू और मलेरिया जैसी महामारी रोकने में ये मशीनें कारगर होंगी। इस मौके पर वरिष्ठ जेजेपी नेता देवेंद्र कादियान, जेजेपी जिला प्रधान सुरेश काला सहित कई गणमान्य व्यक्ति, अधिकारीगण आदि मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+