अपने प्रवर्तन दलों को मोटरसाइकिल उपलब्ध कराएगा दिल्ली सरकार का परिवहन विभाग

विभाग अपने दलों द्वारा प्रवर्तन कार्य को मजबूत करने के लिए 30 मोटरसाइकिल और 10 इनोवा कार को शामिल करेगा।

नई दिल्ली, 3 जुलाई: दिल्ली सरकार का परिवहन विभाग अपने प्रवर्तन दलों को मोटरसाइकिल मुहैया कराएगा, ताकि उन्हें भारी यातायात जाम वाले इलाकों में तेजी से पहुंचने में मदद मिल सके और जुर्माने से बचकर भागने की कोशिश कर रहे उल्लंघनकर्ताओं का पीछा किया जा सके। मोटर वाहन अधिनियम से संबंधित विभिन्न प्रावधानों के उल्लंघन को रोकने के लिए परिवहन विभाग के प्रवर्तन दलों को तैनात किया गया है।

arvind kejriwal

परिवहन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''विभाग अपने दलों द्वारा प्रवर्तन कार्य को मजबूत करने के लिए 30 मोटरसाइकिल और 10 इनोवा कार को शामिल करेगा। यदि नियम तोड़ने वाले भागने की कोशिश करते हैं तो मोटरसाइकिल की सहायता से उन्हें आसानी से पकड़ा जा सकेगा।'

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि नये वाहनों की मदद से प्रवर्तन दल और प्रभावी तरीके से अपना कर्तव्य निभा पाएंगे। परिवहन विभाग बस के लिए निर्धाारित लेन संबंधी नियम का अनुपालन सुनिश्चित कर रहा है और इसके तहत अन्य वाहन चालकों से बस लेन में वाहन नहीं चलाने का अनुरोध किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+