भारी बारिश के बीच दिल्ली सरकार का आदेश, कहा- स्कूली बच्चों की सुविधा का रखा जाय पूरा ध्यान
दिल्ली में हो रही बारिश के बीच प्रदेश सरकार की ओर से सुरक्षा के मद्देनजर एक आदेश जारी किया गया है। मंत्री आतिशी ने इसको लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
दिल्ली में भारी बारिश के बीच शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों को स्कूलों का फिजिकल इंस्पेक्शन करने का आदेश दिया गया है। यह आदेश दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी की ओर से जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि स्कूल बारिश की वजह से होने वाली असुविधायों को बीच बच्चों का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए।
आतिशी की ओर से जारी आदेश में शिक्षा विभाग के सभी रीजनल डायरेक्टर, जोनल डायरेक्टर, डिप्टी डायरेक्टर, सभी प्रिंसिपल और सभी वाइस प्रिंसिपल को स्कूलों के फिजिकल इंस्पेक्शन का आदेश दिया गया है।

शिक्षा मंत्री ने अपने आदेश में अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि जब स्कूल खुलें तो उनमें किसी तरह की कोई कमी न हो, जो बच्चों के लिए असुरक्षा पैदा करे।
इसके साथ ही शिक्षा मंत्री ने शिक्षा सचिव और डायरेक्टर से भी आदेश की पालना सुनिश्चित करने का आदेश दिया है. साथ ही इस बारे में रविवार रात तक रिपोर्ट सौंपने के भी निर्देश दिए हैं।
बता दें कि दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में शनिवार के बाद रविवार को भी जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग की ओर से रविवार को दिल्ली के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं दिल्ली में शनिवार को हुई भारी बारिश ने 20 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके चलते लोगों को जलभराव और यातायात जाम जैसी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications