दिल्ली सरकार की 'बेड एंड ब्रेकफास्ट' योजना, अब तक 2200 से अधिक रूम का रजिस्ट्रेशन
दिल्ली सरकार की 'बेड एंड ब्रेकफास्ट' योजना के तहत अब तक 432 घरों में कमरों का रजिस्ट्रेशन कराया गया है। जहां आगंतुकों को घर जैसा किफायती आवास और भोजन की की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

दिल्ली सरकारी (Delhi government ) की 'बेड एंड ब्रेकफास्ट' ( Bed and Breakfast scheme) योजना शुरू होने के बाद से अब तक राष्ट्रीय राजधानी में 432 घरों के 2,200 से अधिक कमरों का पंजीकरण किया जा चुका है। पर्यटन विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
योजना के तहत, दिल्ली सरकार 30 दिन के अंदर अपने घर को 'बेड एंड ब्रेकफास्ट' इकाई में बदलने के इच्छुक लोगों को पंजीकरण प्रदान करती है।
'बेड एंड ब्रेकफास्ट' इकाई आगंतुकों को घर जैसा किफायती आवास और भोजन प्रदान करती है। अधिकारी ने कहा कि सरकार संपत्ति का पंजीकरण करने से पहले उचित प्रक्रिया का पालन करती है, इससे आगंतुकों (Visitors) में सुरक्षा की भावना पैदा होती है। इसके अलावा दिल्ली आने वाले दूसरे राज्यों से लोगों को आवास के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
पिछले साल, सरकार ने पूरी प्रक्रिया के पंजीकरण के समय को 90 दिन से घटाकर 30 दिन कर दिया था। अधिकारी ने कहा, "दिल्ली सरकार अब तक 432 घरों के 2,200 से अधिक कमरों का पंजीकरण कर चुकी है। इससे पर्यटकों को सुरक्षा का अहसास होता है। इस योजना में यह आवश्यक है कि घर का मालिक घर में रहता हो और एक व्यक्ति एक घर में अधिकतम छह कमरे ही किराए पर दे सकता है।"












Click it and Unblock the Notifications