पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्र नेता से मिले CM केजरीवाल, AAP छात्र विंग की जीत पर दी बधाई
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने वाली आप की छात्र ईकाई छात्र युवा संघर्ष समिति के सदस्यों के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात की। इस मौके पर पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र काउंसिल के नए प्रधान आयुष खटकड़ के साथ पंजाब के शिक्षा मंत्री गुरमीत मीत हेयर और एमएलए गोल्डी भी साथ थे।

पीयू चुनाव में एसवाईएसएस को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले कोर कमेटी के सदस्य अमित ढांडा, सुमित ने भी मुख्यमंत्री केजरीवाल से मुलाकात की। पीयू स्टूडेंट काउंसिल में जीत के बाद यह आयुष खटकड़ की अरविंद केजरीवाल से पहली मुलाकात है। इससे पहले उन्होंने 18 अक्टूबर को जीत के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और अन्य कैबिनेट मंत्रियों से भी मुलाकात की थी।
आयुष खटकड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री केजरीवाल ने पूरी टीम को पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र काउंसिल चुनाव में जीत पर बधाई दी और उन्होंने भरोसा दिलाया कि मुख्यमंत्री के दरवाजे हमेशा पंजाब यूनिवर्सिटी के लिए खुले हैं, साथ ही उन्होंने पीयू की हरसंभव मदद का भी आश्वासन दिया।
छात्र काउंसिल की नई टीम को उन्होंने चुनाव से पहले पीयू के विद्यार्थियों से किए गए हर वादे को पूरा करने की बात कही। केजरीवाल ने कहा कि अगली बार छात्र संघ चुनाव में सिर्फ काम के दम पर ही वोट मिलेगा और इससे भी बड़ी जीत की उम्मीद है।
पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र काउंसिल चुनाव के इतिहास में आप की छात्र इकाई सीवाईएसएस ने कैंपस में एंट्री के 1 महीने के भीतर ही प्रधान पद पर जीत हासिल कर नया रिकार्ड बना दिया। सीवाईएसएस के आयुष खटकड़ ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के उम्मीदवार हरीश गुर्जर को 660 मतों से पराजित कर छात्र काउंसिल चुनाव में धमाकेदार जीत हासिल की है।
सीवाईएसएस न्यू छात्र संघ चुनाव में केवल प्रधान पद पर ही उम्मीदवार उतारा था। पंजाब यूनिवर्सिटी में आप की छात्र इकाई की जीत को आगामी हिमाचल और गुजरात चुनाव में सकारात्मक परिणाम के तौर पर देखा जा रहा है। पीयू कैंपस में जीत को लेकर पंजाब कैबिनेट के कई मंत्री पिछले काफी समय से पीयू कैंपस के चुनावी रणनीति तैयार करने में जुटे हुए थे। जिसकी वजह से पहली बार में ही सीवाईएसएस को बड़ी कामयाबी मिली है।












Click it and Unblock the Notifications