केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, यूरोपीय शहरों की तर्ज पर चमकेंगी दिल्ली की सड़कें

केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, यूरोपीय शहरों की तर्ज पर चमकेंगी दिल्ली की सड़कें

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर: द‍िल्‍ली की सड़कों को यूरोपीय शहरों की तर्ज पर तैयार क‍िया जाएगा। इसको लेकर द‍िल्‍ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने 540 क‍िलोमीटर से अध‍िक लंबी सड़कों को पुनर्विकास क‍रने का फैसल लिया है। सड़कों को लंदन, न्यूयॉर्क, सियोल और बोगोटा की सड़कों की तर्ज पर खूबसूरत और आकर्षक बनाया जाएगा। इनको कैसे तैयार क‍िया जाए, इसको लेकर केजरीवाल सरकार 5 अक्‍टूबर को एक वर्चुअल ग्‍लोबल वर्कशॉप का आयोजन करने जा रही है. ज‍िसमें इन देशों के एक्‍सपर्ट श‍िरकत करेंगे।

 अरविंद केजरीवाल

दिल्ली डायलॉग एंड डेवलपमेंट कमीशन की ओर से डब्ल्यूआरआई इंडिया के सहयोग से 5 अक्टूबर को 'दिल्ली की सड़कों को बदलना' विषय पर उच्च स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा. इस वर्चुअल वर्कशॉप का उद्देश्य स्ट्रीट डिजाइन और विकास के संबंध में अंतरराष्ट्रीय कार्यशैली को समझना है. डीसी के उपाध्यक्ष जस्मीन शाह ने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शीर्ष वैश्विक शहरों में सड़कों में आए बदलाव की प्रक्रिया को जानना और उसे दिल्ली की सड़कों पर लागू करना है. इस कार्यशाला में लंदन, न्यूयॉर्क, सियोल, बोगोटा के विशेषज्ञ भाग लेंगे।

डायलॉग एंड डेवलपमेंट कमीशन के उपाध्यक्ष जस्मीन शाह ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल ने यूरोपीय शहरों की तर्ज पर दिल्ली में 100 फीट चौड़ी सभी 540 किलोमीटर से अधिक लंबी सड़कों को पुनर्व‍िकसित करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है. इसका उद्देश्य दिल्लीवासियों की सुरक्षा, सुलभता और जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाना है. कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शीर्ष वैश्विक शहरों में सड़कों में आए बदलाव की प्रक्रिया को जानना और उसे दिल्ली की सड़कों पर लागू करना है।

कार्यशाला में मुख्य अतिथि के तौर पर उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, लोक निर्माण मंत्री सत्येंद्र जैन शामिल होंगे। इस वर्चुअल हाफ-डे वर्कशॉप में पीडब्ल्यूडी विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारियों और इंजीनियरों के भी शामिल होने की उम्मीद है. डब्ल्यूआरआई इंडिया के सीईओ डॉ ओपी अग्रवाल और डब्ल्यूआरआई इंडिया के अन्य शीर्ष अधिकारी भी कार्यशाला में भाग लेंगे।

डब्ल्यूआरआई इंडिया के एकीकृत शहरी परिवहन के निदेशक अमित भट्ट ने कहा कि एक अच्छी तरह से डिजाइन की गई सड़क न केवल पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव डालती है बल्कि वायु गुणवत्ता में भी सुधार करती है। इसके साथ ही सड़क पर वाहनों की भीड़ और असमानता को कम करती है. राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों को बदलने की दिशा में दिल्ली सरकार का कदम अभूतपूर्व है।

केजरीवाल सरकार के सड़कों के सौंदर्यीकरण और नए सिरे से डिजाइन में साइकिल लेन भी शामिल होंगी. इसके अलावा प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए बड़ी संख्या वृक्षारोपण किया जाएगा. इसके साथ ही सड़कों पर सेल्फी प्‍वाइंट और कलाकृति बनायी जाएंगी. सड़कों के पुनर्विकास से बेहतर वायु गुणवत्ता को बढ़ावा मिलेगा और भीड़भाड़ कम होगी। कार्यशाला में सियोल, लंदन, बोगोटा और न्यूयॉर्क शहरों के विशेषज्ञ भाग लेंगे. साथ ही स्ट्रीट डिजाइन को लेकर अपने अनुभव साझा करेंगे. कार्यशाला में शामिल होने वाले लोग विशेषज्ञों से सीधे बातचीत भी कर सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+