CM मान का काफिला रोकने वाले 5 आरोपियों को कोर्ट ने दी 1-1 साल की सजा
चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान के सांसद के समय 2019 में लोकसभा चुनावों दौरान उनके काफिले को घेरने वाले लोगों को अदालत ने सजा सुनाई है। इस दौरान 5 आरोपियों को 1-1 साल की सजा सुनाई गई है।

मिली जानकारी के अनुसार 2019 में चुनाव प्रचार दौरान तत्कालीन सांसद भगवंत मान के काफिले को कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा घेरा गया था। इस दौरान 5 लोगों ने काफिले को घेरा और आगे बढ़ने से रोका था।
इस दौरान उन्होंने नारेबाजी भी की थी। इन सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। अब कोर्ट ने इन सभी आरोपियों को 1-1 साल की सजा तथा 5-5 हजार का जुर्माना लगाने के आदेश जारी किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications